लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की सगाई की अंगूठी से लेकर शादी की चुनरी तक सब कुछ था बिल्कुल हटकर, जानें क्या है खासियत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 16, 2018 09:15 IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी सोशल मीडिया से लेकर फैंस के दिलों तक आजकल छाई हुई है।

Open in App

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी सोशल मीडिया से लेकर फैंस के दिलों तक आजकल छाई हुई है। इस खूबसूरत कपल ने  इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को सिंधी और कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है। अब फैंस दोनों को अपने-अपने अंदाज में बधाईं भी दे रहे हैं।  दोनों की शादी के बाद से ही फैंस इस कपल को शादी के जोड़े में देखने को बेकरार थे जो इंतजार गुरुवार रात खत्म भी हो गया। इन दोनों की शादी की फोटो सामने आने के बाद से दीपिका की उनकी एंगेजमेंट रिंग और चुनरी चर्चा का बनी है। 

दीपिका की वेडिंग रिंग व चुनरी

इटली में शादी से पहले दीपिका-रणवीर ने कोंकणी रिवाज से सगाई की थी। वहीं, सिंधी ब्राइडल लुक में उनकी एंगेजमेंट रिंग की साफ झलक देखने को मिलती है, जबकि दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है।आमतौर पर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है। ये सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग  है।  सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में लाल चुनरी की रस्म भी अहम मानी जाती है। ऐसे में दीपिका चुनरी काफी स्पेशल है। चुनरी में संस्कृत में मंत्र लिखे हैं। बॉर्डर के पास ''सदा सौभाग्यवती भव:'' लिखा है। अब तक की ये सबसे स्पेशल चुनरी मानी जा रही है। वहीं, सिंधी वेडिंग के दौरान दीपिका ने लाल रंग का पारंपरिक लहंगा पहना है। माथे पर बिंदी, हाथों में मेहंदी लगाए दीपिका के हाथों में कलीरें बेहद खूबसूरत नजर आ आईं।

फैंस के लिए फोटो की शेयर

दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस लगातार उनकी फोटों का इंतजार कर रहे थे, जोकि गुरुवार रात खत्म हो गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंटाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर करवाई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। फोटो में दीपिका और रणवीर किसी पर ठहाके लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें, दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंहदीपिका पादुकोणवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई