लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह की फैमिली फोटो से नदारद रहीं नवेली बहू दीपिका, आखिर क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 23, 2018 09:52 IST

रणवीर सिंह की फैमिली फोटो से दीपिका पादुकोण क्यों गायब हैं, ये किसी को नहीं पता नहीं है।भवनानी खानदान की यह तस्वीर डिजाइनर रोहित बल ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

Open in App

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14, 15 नवंबर को  इटली में शादी कर ली है। ऐसे में दोनों की शादी हर किसी की जुबां पर आजकल चढ़ी हुई है। खास कर इनकी शादी की फोटो जो फैंस को जमकर अपनी तरफ मोहित कर रही हैं। बॉलीवुड से लेकर फैंस तक हर कोई इस कपल का दीवाना हो गया है। ऐसे में बुधवार को बेंगलुरु में इस कपल ने अपने रिसेप्शन दिया है। 

इस दौरान दोनों का खूबसूरत लुक और एक ओर पार्टी से जुड़ी फोटो वायरल हो गई हैं। अब इनके रिसेप्शन की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें पूरा भवनानी परिवार नजर आ रहा है केवल दीपिका पादुकोण के। 

रणवीर सिंह की फैमिली फोटो से दीपिका पादुकोण क्यों गायब हैं, ये किसी को नहीं पता नहीं है।भवनानी खानदान की यह तस्वीर डिजाइनर रोहित बल ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा है, ‘रणवीर सिंह और उनके पूरे परिवार ने रोहित बल के द्वारा डिजाइन किए कपड़े पहने हैं।

 हम रणवीर और दीपिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। भगवान करे दोनों हमेशा खुश रहें।’ इस फोटो में रणवीर सिंह के परिवार के सभी लोग ब्लैक थीम के साथ नजर आ रहे हैं तो ऐसे में कयास है कि दीपिका शायद इसीलिए इस फोटो में नहीं हैं क्योंकि वह परिवार की ब्लैक थीम से अलग गोल्डन कपड़ो में थीं शायद इसलिए फोटो में नहीं नजर आईं लेकिन जो भी कारण रहा हो फिलहाल हर कोई दीपिका को फोटो ने नदारत होने से परेशान है।

दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच