लाइव न्यूज़ :

लाइव चैट में रणवीर के तेज बोलने पर चिल्लाईं दीपिका, आयुष्मान ने कहा-भाभी डांट रही हैं..

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2020 11:35 IST

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) के साथ इंस्टाग्राम लाइव में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की डांट सुननी पड़ी

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड का शानदार कपल दीपिका और रणवीर दोनों फिल्म 83 में साथ दिखाई देने वाले हैंदीपिका के पास हॉलीवुड फिल्म दि इंटर्न का हिंदी रीमेक भी है

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं।रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री भी फैंस को प्रभावित करती है। इन दिनों दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए रणवीर फैंस से रूबरू होते रहते हैं। हाल ही में रणवीर को पत्नी से डांट खानी पड़ी है।

हाल ही में रणवीर को लाइव चैट के दौरान तेज बोलने पर दीपिका ने डांटा है।दरअसल, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे। इन दौरान उन्होंने बीच में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को भी इंस्टाग्राम पर ज्वाइन करा लिया।

इस दौरान हाल ही रणवीर सोकर उठे थे। ऐसे में दोनों दोस्त जोर-जोर से बातें कर थे। सोकर उठने के बाद रणवीर अपने लंबे-लंबे बालों को ठीक कर रहे थे कि उन्हें देखने के बाद आयुष्मान भी अपनी कैप निकाल देते हैं और उन्हें अपने बाल दिखाते हैं। इसके बाद दोनों जोर से हंसने लगते हैं और तभी रणवीर कहते हैं, 'अच्छा चलो बाय-बाय, तुम्हारी भाभी डांट रही हैं, कह रही है मैं जूम कॉल कर रही हूं चिल्लाओ मत। इस पर आयुष्मान ऱणवीर को लाइव छोड़ देने को कहते हैं। साथ ही कहते हैं- 'मैं तुमसे प्यार करता हूं और मैं तुम्हें याद करता हूं'। रणवीर ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं आयुष' और ये कहकर ऑफलाइन हो जाते हैं। रणवीर के जाने के बाद आयुष्मान फैन्स से कहते हैं कि वह चले गए हैं, क्योंकि भाभी उन्हें डांट रही हैं।

कुछ दिन पहले रणवीर ने भारतीय टीम के फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की थी। उस वक्त भी रणवीर, दीपिका पर चिल्लाते दिखे थे उन्होंने कहा था 'बेबी... एक्सपोज कर रही है तू मुझे, तू रुक, बताता हूं तुझे। दोनों के फैंस को उनकी ये नोकझोंक भी काफी पसंद आई थी। 

टॅग्स :आयुष्मान खुरानारणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच