लाइव न्यूज़ :

शादी को लेकर पहली बार बोलीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर की फिल्म सिम्बा को लेकर कही ये बात

By भाषा | Updated: December 14, 2018 18:03 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14-15 नवंबर को इटली में शादी हुई थी। उसके बाद नवविवाहित जोड़ा बेंगलुरू और मु्ंबई में तीन रिसेप्शन दे चुका है।

Open in App

हाल में विवाह के बंधन में बंधने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा है कि विवाहित होना ‘‘ दिलकश’’ लगता है।

दीपिका और रणवीर की 14-15 नवंबर को इटली में शादी हुई थी। उसके बाद नवविवाहित जोड़ा बेंगलुरू और मु्ंबई में तीन रिसेप्शन दे चुका है।

दीपिका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बहुत दिलकश, बहुत खास है। मुझे खुशी है कि हमें यह आप सबके साथ साझा करने का मौका मिल रहा है। विवाह एक सुंदर उत्सव है। वैसे तो जश्न कम से कम हमारी तरफ से तो खत्म हो चुका है। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं दिसंबर अपने आप में जश्न से भरा होता है तो ऐसे में नवविवाहितों के लिए तो यह कुछ और समय के लिए जारी रहेगा।’’ 

उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार रात में ‘निक्लोडियन किड्स च्वाइस अवॉर्डस’ में कही।

उनके पति रणवीर अपनी फिल्म ‘‘सिम्बा’’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं और दीपिका का कहना है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट रहेगी।

दीपिका ने कहा, ‘‘ मुझे ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। यह बिल्कुल रोहित शेट्टी की तरह की फिल्म है। मुझे भी उनके साथ काम करने का अवसर मिला है और उन्होंने मुझे मेरे सबसे यादगार किरदारों में से एक दिया है। यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है। यह निश्चित ही सफल होगी।’’

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच