लाइव न्यूज़ :

Gehraiyaan: 18 साल से कम उम्र वाले नहीं देख पाएंगे दीपिका पादुकोण की फिल्म, कल हो रही रिलीज

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 10, 2022 11:47 IST

मल्टी-स्टारर फिल्म 'गहराइयां' कल यानि 11 फरवरी को OTT पर रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र वाले नहीं देख पाएंगे। दरअसल, फिल्म 'गहराइयां' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमल्टी-स्टारर फिल्म 'गहराइयां' कल यानि 11 फरवरी को OTT पर रिलीज हो रही हैइस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं

मुंबई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) स्टारर फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) कल यानि 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। फिलहाल, फैंस इस फिल्म के काफी उत्साहित हैं। 

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की तरफ से फिल्म 'गहराइयां' को A सर्टिफिकेट मिला है, जिसके अनुसार, 18 वर्ष से कम उम्र वाले इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। दरअसल, इस फिल्म में कई सारे किसिंग और इंटिमेट सींस मौजूद हैं। ऐसे में सीबीएफसी ने सींस पर कैची नहीं चलाई है, जिसकी वजह से इसे A सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म को शकुन बत्रा ने निर्देशित किया है, जिसमें काफी सरे बोल्ड सीन हैं। ऐसे में अब सिर्फ 18 साल या उससे ऊपर की उम्र वाले ही इस बोल्ड फिल्म को देख सकते हैं।

फिल्म को दिए गए प्रमाणपत्र की आधिकारिक कॉपी के अनुसार, फिल्म 'गहराइयां' को एक भी कट के बिना मंजूरी दे दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच समिति ने फिल्म देखने के बाद चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए कुछ संशोधनों और छूटों की सिफारिश की, जिन्हें लागू किया गया है। यही कारण है कि फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी मिल गई है। बता दें कि सामने आए फिल्म के ट्रेलर में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों ट्रेलर में लाजवाब लग रहे हैं, जिसके कारण फैंस भी 11 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणनसीरूद्दीन शाहहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!