लाइव न्यूज़ :

केबीसी के मंच पर दीपिका ने की अपने पति रणवीर की शिकायत, बिग बी ने डांट लगाने के लिए मिलाया फोन

By वैशाली कुमारी | Updated: September 7, 2021 11:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह की शिकायत करते हुए नजर आ रही हैं इस पर रणवीर सिंह की खबर लेने के लिए अमिताभ बच्चन ने फोन मिलाने लगते हैं

सोनी टीवी पर बहुचर्चित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं इस कार्यक्रम के माध्यम से कंटेस्टेंट लाखों करोड़ों रुपए जीतकर अपने घर ले जा रहे हैं। इस शो में आए दिन कोई ना कोई मेहमान आते ही रहते हैं। वहीं इस बार के एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फराह खान नजर आने वाली है। बतादें कि केबीसी ने इस एपिसोड का प्रोमो जारी किया है जिसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण औरफराह खान खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं वीडियो में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की शिकायत करते हुए नजर आ रही हैं। दीपिका ने रणबीर को लेकर शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे अपने हाथों से ब्रेकफास्ट खिलाने के लिए कहा था लेकिन आज तक कभी ऐसा हुआ नहीं। इस पर रणवीर सिंह की खबर लेने के लिए अमिताभ बच्चन ने फोन मिलाने लगते हैं।

अमिताभ बच्चन फोन लगाकर रणबीर से कहते हैं कि आपकी जो पत्नी है बहुत शिकायत करती हैं या सुनने के बाद रणवीर सिंह जवाब देते हैं बेबी वॉर्म रिगार्ड्स देने के बदले तुम मेरी कम्प्लेन कर रही हो... कमाल है यार। फिर अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'आप खाना नहीं बनाते, इतने सालों से बोल रही हैं। इस पर रणवीर कहते हैं, अब बच्चन साहब ने बोल दिया। अब तुझे मैं गोद में बैठा के ऑमलेट खिलाऊंगा।'

बता दे कि इससे पहले भी शो के मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया था, वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, फराह से शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने बिग बी को कभी अपनी फिल्म में कास्ट नहीं किया। अमिताभ फराह से कहते हैं, "आपको कभी भी ऐसा नहीं लगा कि आपको मुझे अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहए ?' इस पर फराह जवाब देती हैं सर आप तो सबका ड्रीम हैं। चलिए एक सीन हम यहीं पर ही कर लेते हैं। इसके बाद दीपिका पादुकोण अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट सीन 'एक चुटकी सिंदूर' को रीक्रिएट करती हैं। इसमे दीपिका भी अमिताभ को सिखाती हैं कि कैसे उन्हें इस डायलॉग को बोलना है। इसी सीन के 2-3 रीटेक लिए जाते हैं।

बतादें कि यह एपिसोड शुक्रवार, 10 सितंबर को सोनी टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होगा।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनKBCदीपिका पादुकोणफराह खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?