लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा फीस लेने वाली बनीं एक्ट्रेस! प्रभास के साथ फिल्म के लिए ली तगड़ी फीस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2020 10:35 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ फिल्म में काम करके फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनने जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म जगत की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोणप्रभास के साथ फिल्म में ले रहीं 20 करोड़ रुपए की रकम

बाहुबली फेम प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में फैंस अक्सर ही ये देखना पसंद करते हैं कि उनके पसंदीदा अभिनेता किस अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इसी क्रम में अब प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस का भी इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, अब जल्द ही दीपिका प्रभास के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। 

दीपिका पादुकोण इस समय अपने एक्टिंग करियर के चरम पर नजर आ रही हैं और उन्होंने इंडस्ट्री में बेशुमार सफलता हासिल की है। दीपिका को फैंस पर्दे पर देखना काफी पसंद करते हैंष ऐसे में अब दीपिका पहली बार प्रभास के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। टाइम्स की खबर के अनुसार दीपिका इस फिल्म के लिए एक बड़ी रकम लेने जा रही हैं और इसी के साथ वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली अभिनेत्री बनने जा रही हैं।

20 करोड़ रुपए में साइन की फिल्म!

 प्रियंका दत्ता द्वारा बनाई जा रही फिल्म के लिए दीपिका को साइन किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए की मोटी रकम ले रही हैं है! ऐसे में जाहिर है कि दीपिका इन दिनों मुख्य अभिनेता की तरह ही समान रकम की मांग करती हैं।

हालांकि दीपिका की फीस प्रभास के बराबर नहीं है, जिन्हें लगभग 50 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं लेकिन 20 करोड़ रुपए के साथ वह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन जाएंगी। ऐसे में अब दीपिका के फैंस ये जानकर खुश होंगे कि एक्ट्रेस सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

अप्रैल 2021 में शुरू होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होगी। वहीं, फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस की स्थिति संभलने के बाद हुए फिल्ममेकर्स तय करेंगे कि इस प्रोजेक्ट पर कब और कैसे काम शुरू करना है। वहीं, दोनों स्टार्स के वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में देखा गया था तो वहीं प्रभास श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' में नजर आए थे।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणप्रभासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!