लाइव न्यूज़ :

शाहिद और दीपिका को मिली बड़ी कामयाबी, जानिए क्या है माजरा

By विवेक कुमार | Updated: July 24, 2018 13:42 IST

शाहिद कपूर जल्द ही ‘बत्ती गुल मीटर चालू’फिल्म में दिखाई देंगे। श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में  शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी दिखाई देंगी।

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग और डांस के लिए फेमस अभिनेता शाहिद कपूर का स्टेच्यू अब जल्द ही लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आएगा। दीपिका पादुकोण के बाद अब शाहिद कपूर भी मैडम तुसाद में दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके दी है।

फोटो में शाहिद एक नकली आंख को पकड़े दिखाई दे रहे हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कीप एन आई आउट। कमिंग सून' यानी इंतजार करो, बहुत जल्द...

वहीं दीपिका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी ही एक पिक्चर पोस्ट की है जिसमें वह नकली आंख पकड़े नजर आ रही हैं।दीपिका पादुकोण का स्टैच्यू मैडम तुसाद के लंदन और दिल्ली दोनों ब्रांच में लगेगा वहीं शाहिद का स्टैच्यू कहां लगेगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। 

बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जिन्हें लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह मिली है। जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और सलमान खान जैसे दिग्गज शामिल हैं।

बता दें कि शाहिद कपूर जल्द ही ‘बत्ती गुल मीटर चालू’फिल्म में दिखाई देंगे। श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में  शाहिद के साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी दिखाई देंगी। वहीं अगर निजी जीवन के बारे में बात करें तो शाहिद जल्द ही दूसरी बार पापा बनने वाले हैं।

टॅग्स :शाहिद कपूरदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार