लाइव न्यूज़ :

पति रणवीर की फिल्म को 'ना' कहने के बाद एक्स बॉय फ्रेंड रणबीर कपूर के साथ काम करेंगी दीपिका, जानिए क्यों?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 16, 2019 12:03 IST

दीपिका और रणबीर जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म में एक साथ दिखेंगे। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अजय देवगन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर  के फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबरी सामने आई है। दोनों जल्द एक बार फिर से पर्दे पर एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। 

टाइम्स की खबर के अनुसार दीपिका और रणबीर जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म में एक साथ दिखेंगे। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अजय देवगन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका फिल्म में फीमेल एक्ट्रेस का तड़का लगाती नजर आने वाली हैं।

लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल निभाएंगी। रणबीर कपूर और दीपिका एक साथ आखिरी बार फिल्म तमाशा में एक साथ नजर आए थे।

इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही फैंस को दोनों की जोड़ी भी खासा पसंद हैं। ऐसे में एक बार फिर से दोनों का साथ में काम करना फैंस के लिए उत्साह से भरा है। हांलाकि अभी इस बात पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। लेकिन इतना कहा जा रहा है कि लगभग तय है कि ये दोनों फिल्म में काम करेंगे। 

वहीं, हाल ही में दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म को ना कहा है। उन्होंने अपने पति की फिल्म को महज इसलिए मना कर दिया है क्योंकि फिल्म में फिल्म में उनका रोल बहुत ही छोटा था। जबकि ये उनके पास खास मौका था जब वह शादी के बाद पति के साथ पहली बार पर्दे पर साथ काम करतीं।

जबकि रणबीर और दीपिकी की यह जोड़ी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई थी। अब इस खबर से दीपिका और रणबीर के फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। लव रंजन की इस कथित फ़िल्म की शूटिंग, साल 2019 के मध्य में शुरू होगी । तब तक दीपिका मेघना गुलजार की आगामी फ़िल्म छपाक की शूटिंग भी खत्म कर लेंगी। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंहरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई