लाइव न्यूज़ :

सरोजनी नायडू पर बनेगी फिल्म, रामायण की सीता आएंगी नजर, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 8, 2020 08:54 IST

दीपिका शुरू से चाहती थीं कि वह ऐसे किरदार निभाएं जो सामाजिक परिवर्तन का काम करे। अब इसी कड़ी में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाने जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका को लोग सीता मां के रूप में ही देखते हैं।अब दीपिका जल्द एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) बॉलीवुड (Bollywood) की एक ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्हें लोग उनके नाम से कम और रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के रामायण (Ramayan) की सीता के रूप में ही जानते हैं। दीपिका को लोग सीता मां के रूप में ही देखते हैं। आश्चर्य की बात है कि बहुत से लोग तो उनका असली नाम तक नहीं जानते हैं। अब दीपिका जल्द एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

दीपिका ने सीता बनकर फैंस के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। खुद दीपिका चिखलिया इस बात से खुश नहीं हैं। दीपिका चाहती हैं कि उनके अन्य किरदारों को भी उतनी ही पहचान मिले, जितनी की सीता को मिली। अब रामायण की सीता फैंस को एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं।

दीपिका शुरू से चाहती थीं कि वह ऐसे किरदार निभाएं जो सामाजिक परिवर्तन का काम करे। अब इसी कड़ी में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता का किरदार निभाने जा रही हैं। दीपिका अपनी अगले प्रोजेक्ट में सरोजनी नायडू (Sarojani) में पहली महिला गवर्नर का रोल प्ले करेंगी।इस फिल्म का पहला पोस्टर भी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया है। पोस्टर में दीपिका मेन फेस में हैं और उनके साथ हजारों की संख्या में लोग दिख रहे हैं। पोस्टर में लिखा है स्वतंत्रता की नायिका की कहानी। सरोजनी के डायरेक्टर धीरज मिश्रा हैं।  इस फिल्म का पोस्टर आते ही छा गया है।

वहीं दीपिका ने हाल ही में फिल्म के बारे में कहा था कि मेरे लिए सीता माता का रोल करना थोड़ा आसान था क्योंकि उनकों किसी ने नहीं देखा था मैंने जो किया लोग उसी में सीता का जीवंत रूप देखते हैं लेकिन सोरजनी नायडू से समाज परिचित है इसलिए इसमें आप किसी भी तरह से कुछ गलत नहीं दिखा सकते। हर एक बात और काम पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

आपको बता दें कि रामायण के बाद दीपिका ने इंडस्ट्री से अपने आप को दूर कर लिया था। अब एक बार फिर से जहां रामायण को जबरदस्त प्यार मिल रहा है वहीं ऐसे ही समय पर फिर से पर्दे पर दीपिका ने अपनी वापसी की है।

टॅग्स :दीपिका चिखलियाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!