लाइव न्यूज़ :

#MeToo: अब दीपिका अमीन ने लगाया अलोक नाथ पर उत्पीड़न का आरोप, सुनाई दर्द भरी दास्तां

By विवेक कुमार | Updated: October 12, 2018 12:33 IST

एक बार फिर मैंने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में आलोक नाथ के साथ काम किया लेकिन इस बार वो काफी शांत दिखे

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबरः विंटा नंदा और संध्या मृदुल के बाद अब एक्ट्रेस दीपिका अमीन ने आलोक नाथ पर हैरासमेंट का आरोप लगाया है। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा-  इंडस्ट्री में सबको पता है कि आलोक नाथ एक शराबी है जो औरतों का उत्पीड़न करता है। कुछ साल पहले एक टेलीफिल्म की शुटिंग के दौरान आलोकनाथ जबरन मेरे रुम में घुसने की कोशिश की थी। उस  रात काफी बवाल हुआ था। उस दौरान पूरी टीम मुझे घेरे रहती थी ताकि मैं सेफ रहूं।

दीपिका ने आगे लिखा- हालांकि एक बार फिर मैंने फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में आलोक नाथ के साथ काम किया लेकिन इस बार वो काफी शांत दिखे, शायद वो बदल चुके हो या फिर फिल्म के डायरेक्टर लव रंजन ने उन्हें साफ कहा हो कि उनके गंदे बिहेवियर को बर्दाशत नहीं किया जाएगा।  लेकिन जब मैंने विंटा नंदा की बात सुनी तो मुझे लगा कि मुझे उनका सपोर्ट करना चाहिए। इसलिए मैंने ये बातें आप से शेयर की।       

इसके बाद रिट्वीट करते हुए रेणुका ने लिखा है- ''मुझे याद है कि आपने कई बरसों पहले यह मेरे साथ शेयर किया था। आप साहसी हैं कि आप सामने आकर इस शोषण के बारे में बात कर रही हैं।''

तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर और भारत का #MeToo मूवमेंट

अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद क्वीन फिल्म के निर्देशक विकास बहल, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत, टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, टाइम्स ऑफ इंडिया के कार्यकारी संपादक गौतम अधिकार, हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार प्रशांत झा इत्यादि पर #MeToo के तहत आरोप लगे।

टॅग्स :आलोक नाथ# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 22 के खिलाफ हुई FIR, पैसा दोगुना करने के वादा कर बागपत में ग्रामीणों से पांच करोड़ रुपए की ठगी

बॉलीवुड चुस्कीअभिनेता आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 7 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल