लाइव न्यूज़ :

जानिए नरगिस का असली नाम, मदर इंडिया के सेट पर सुनील दत्त से ऐसे हुआ था प्यार

By भारती द्विवेदी | Updated: May 3, 2018 12:38 IST

फिल्म 'बॉबी' में डिंपल और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात वाली दृश्य की प्रेरणा नरगिस ही थीं। असल जिंदगी में राजकपूर और नरगिस ऐसे ही मिले थे।

Open in App

फिल्म 'बॉबी' में का वो सीन, जब ऋषि कपूर मिसेज ब्रिगैंजा से मिलने उनके घर जाते हैं। दरवाजा खटखटाते के साथ दूसरे साइड से आवाज आती है, कौन? बाहर खड़े ऋषि कपूर कहते हैं मैं। मैं कौन? पूछती हुई डिंपल कपाड़िया दरवाजा खोलती हैं। चंद सेकेंड एक-दूसरे को देखने के बाद दोनों के बीच नोंकझोंक वाली बातें शुरू होती हैं और इसी दौरान डिंपल अपने बालों को ठीक करने के लिए माथे पर हाथ फेरती हैं और उनके माथे पर बेसन लग जाता है। फिल्म 'बॉबी' के इस आइकॉनिक सीन के लिए नरगिस राजकपूर की प्रेरणा थीं।

फिल्म का ये सीन राजकपूर और नरगिस की पहली मुलाकात पर आधारित थी। असल जिंदगी में जब राजकपूर नरगिस की मां जद्दनबाई से मिलने गए थे। जब वो उनके घर पहुंचे तो दरवाजा नरगिस ने खोला और उस दौरान उनके माथे पर बेसन लगा गया क्योंकि वो उस समय पकौड़े बना रही थीं। फिल्म बनाते समय राजकपूर ने अपनी मुलाकात के इस दृश्य को डिंपल और ऋषि पर फिल्माया। 

फातिमा से बेबी नरगिस और नरगिस तक का सफर

फातिमा रशीद का जन्म 1 जून 1929 को कलकत्ता में (तबके कोलकाता) हुआ था। मात्र छह साल की उम्र में फातिमा रशीद ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘तलाश-ए-हक’ में काम किया था। ये फिल्म साल 1935 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नरगिस का परिचय बेबी नरगिस दिया गया था। नरगिस एक फारसी शब्द है, जिसका मतलब होता है डैफोडिल का फूल। जिसे बेबी नरगिस भी कहते हैं। इस बाद फिल्म इंडस्ट्री फातिमा रशीद को बेबी नरगिस के नाम से बुलाने लगा, बाद पर्दे पर उनका नाम नरगिस ही बुलाया जाने लगा। नरगिस की मां जद्दनबाई एक क्लासिकल सिंगर थीं, वहीं पिता उत्तमचंद मोहनचंद एक डॉक्टर थे। हालांकि बाद में नरगिस के पिता ने इस्लाम कबूल कर लिया था।नरगिस के भाई अनवर हुसैन भी फिल्म इंडस्ट्री से ही जुड़े थे। 14 साल की उम्र में नरगिस पर्दे पर बतौर हीरोइन दिखीं। फिल्म का नाम था ‘तकदीर’ और डायरेक्टर थे महबूब खान।

जब सुनील दत्त ने ये बताया कि उन्हें क्यों नरगिस से प्यार हुआ

किस्सों के अनुसार फिल्म 'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान सेट पर भंयकर आग लगी, जिसमें नरगिस घिर गई थीं। तब सुनील दत्त ने उन्हें बचाया था, जिसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ। सुनील दत्त इस कहानी को खारिज करते हैं। उनके एक पुराने इंटरव्यू के अनुसार एक बार उनकी बहन बेहद बीमार थीं, तब नरगिस ने उनका ख्याल रखा था और डॉक्टर को दिखाया था। जिसके बाद सुनील दत्त को एहसास हुआ कि नरगिस उनके साथ उनके परिवार का भी ख्याल रख सकती हैं। फिर उन्होंने डरते-डरते अपने प्यार का इजहार किया।

आखिर क्यों दिलीप कुमार ने 'मदर इंडिया' में काम करने से किया था इनकार 

नरगिस-राजकपूर, नरगिस-दिलीप कुमार, ये दोनों ही जोड़ी दर्शकों के बीच बहुत हिट थी। नरगिस और दिलीप कुमार ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। पुरानी रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'मदर इंडिया' में बिरजू के रोल के लिए पहले दिलीप कुमार से बात की गई थी। लेकिन दिलीप कुमार ने ये कहते हुए माना कर दिया कि नरगिस मेरी हीरोइन हैं। मैं पूरी फिल्म में उन्हें मां नहीं कह सकता। ये सुनकर डायरेक्टर महबूब खान ने ये तक कहा कि हम आपका डबल रोल करेंगे। पिता भी आप और बेटे के किरदार में भी आप। दिलीप कुमार तब भी नरगिस के बेटे बनने को तैयार नहीं हुए। फिर ये रोल सुनील दत्त को मिला।

टॅग्स :नरगिससुनील दत्तदिलीप कुमारपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार