लाइव न्यूज़ :

इस उम्र में डेटिंग करना खतरनाक है, बोलीं त्रिशाला दत्त- जब अच्छा इंसान मिलेगा तब मैं शादी करूंगी

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2021 09:48 IST

त्रिशाला ने कहा, मैं अपनी विरासत को पीछे छोड़ने के लिए निर्माण में व्यस्त हूं। त्रिशाला से शादी के बारे में भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, यह बहुत कठिन है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिशाला ने इंस्टाग्राम के 'आस्क मी एनीथिंग' में कई सवालों के जवाब दिएत्रिशाला ने इस दौरान अपने शादी को लेकर भी बातें कीं

मुंबईः अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में शादी करने के सवाल पर कहा, इस उम्र में डेटिंग करना खतरनाक है...मैं तब शादी करूंगी जब मुझे एक अच्छा इंसान मिलेगा जो मेरे साथ सम्मान, प्यार और प्रशंसा के साथ पेश आएगा। गौरतलब है कि त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी  ऋचा शर्मा की संतान हैं जो संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रही हैं।

त्रिशाला ने इंस्टाग्राम के 'आस्क मी एनीथिंग' में कई सवालों के जवाब दिए। उनसे बॉलीवुड में कदम रखने को लेकर सवाल किया गया जिसपर त्रिशाला ने कहा कि वह बॉलीवुड में नहीं आएंगी।

बकौल त्रिशाला- मैं अपनी विरासत को पीछे छोड़ने के लिए निर्माण में व्यस्त हूं। त्रिशाला से शादी के बारे में भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, यह बहुत कठिन है। यह इतना कठिन है। आप में से जो 2021 में अविवाहित हैं, आप जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं। और जिनकी शादी को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं, उनको भी बिल्कुल पता नहीं है कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं। इस उम्र में डेटिंग करना खतरनाक है। जब भी मुझे कोई योग्य अच्छा इंसान मिलेगा जो मेरे साथ सम्मान, प्यार और प्रशंसा के साथ पेश आएगा, तब मैं शादी कर लूंगी।

त्रिशाला इससे पहले अपने लव लाइफ के बारे में भी बातें की थीं। ब्रेकअप होने के बाद त्रिशाला ने कहा था कि वह अभी भी इससे डील कर रही हैं।  उन्होंने कहा था- मैंने इसके लिए काफी मदद ली है और ले भी रही हूं। कोविड की वजह से मैंने जो भी सपोर्ट ग्रुप ज्वाइन किए थे वो वर्चुअल हो गए हैं। मैं अपने ग्रीफ थेरापिस्ट से हफ्ते में एक बार वर्चुअली मिलती हूं। इस वक्त मैं खुद की खोच कर रही हूं।

 

टॅग्स :संजय दत्तहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?