लाइव न्यूज़ :

शोले के 46 साल पूरे होने पर बोले डैनी डेंजोंगपा- गब्बर के रोल को ठुकराने पर मुझे कोई पछतावा नहीं है

By अनिल शर्मा | Updated: August 21, 2021 11:44 IST

डैनी ने कहा कि यह मेंरी किसी और फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता और मेरे सम्मान के वचन के कारण था कि मुझे शोले को छोड़ना पड़ा। डैनी ने कहा, मैंने शोले से पहले फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा को साइन कर चुका था और फिरोज भाई को डेट भी दे चुका था।

Open in App
ठळक मुद्देरमेश सिप्पी ने डैनी को गब्बर का ऑफर दिया लेकिन उन्होंने ने इसे ठुकरा दियाडैनी ने कहा कि उन्हें इसे ठुकराने का कोई भी मलाल नहीं हैअभिनेता ने कहा, अगर मैंने शोले की होती तो हम अमजद खानस के अद्भुत प्रदर्शनों को देखने से चूक जाते

मुंबईः भारतीय कल्ट क्लासिक फिल्म शोले ने अपने रिलीज के 46 साल पूरे कर लिए हैं। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन अभिनीत यह फिल्म साल 1975 में 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था जिसमें गब्बर का रोल महान अभिनेता अमजद खान ने निभाया था। इस किरदार ने अजमद खान को विलेन की कतार में सबसे उपर खड़ा कर दिया। जैसे अमजद खान इस किरदार के लिए ही बने थे। लेकिन फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी की गब्बर के लिए पहली पसंद अमजद खान नहीं बल्कि डैनी डेंजोंगपा थे। 

रमेश सिप्पी ने डैनी को इस किरदार का ऑफर दिया लेकिन डैनी ने इसे ठुकरा दिया। फिर ये किरदार अमजद खान को जा मिली और जो हुआ वो सिनेमा का इतिहास में दर्ज है। क्या इस किरदार को ना कहने का डैनी को अब भी मलला है? इस सवाल का जवाब डैनी ने ना में दिया। डैनी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि उन्हें 'शोले' में गब्बर सिंह के किरदार के लिए मना करने के अपने फैसले पर कोई मलाल नहीं है।

डैनी ने कहा कि यह मेंरी किसी और फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता और मेरे सम्मान के वचन के कारण था कि मुझे शोले को छोड़ना पड़ा। डैनी ने कहा, मैंने शोले से पहले फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा को साइन कर चुका था और फिरोज भाई को डेट भी दे चुका था। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि गब्बर का किरदार शानदार है लेकिन मेरी अंतरात्मा ने मुझे सही फैसला लेने के लिए प्रेरित किया। अभिनेता ने कहा कि अगर मैंने शोले की होती तो हम अमजद खान नामक एक अद्भुत अभिनेता के सभी अद्भुत प्रदर्शनों को देखने से चूक जाते।

डैनी ने अपनी बात को विस्तार देते हुए अभिनेता प्राण का हवाला दिया। कहा कि  महान अभिनेता प्राण ने भी मनोज कुमार की शोर को ना कह दिया था क्योंकि वह उस समय पहले से ही जंजीर में एक पठान की भूमिका निभा रहे थे। डैनी कहते हैं- “प्राण अंकल खुद को न दोहराने के लिए उत्सुक थे। एक खलनायक के रूप में टाइपकास्ट होने के बाद, उन्होंने दो फिल्मों का निर्माण किया, जो उनके बेटे टोनी सिकंद द्वारा निर्देशित थीं और उन्होंने मुझे उसमें बुरे आदमी की भूमिका दी और खुद दोनों फिल्मों में सकारात्मक किरदार निभाए।

डैनी का कहना है कि वह हमेशा सेलेक्टिव रहे हैं। उन्होंने कहा, मेरे साथ आए मेरे सहयोगियों ने 600-700 फिल्में की हैं। मेरा औसत प्रति वर्ष तीन साल का रहा। शुरू से ही मैंने बहुत सारी फिल्में नहीं करने का फैसला किया था क्योंकि मुझे मुंबई में गर्मियों के दौरान शूटिंग करना बहुत मुश्किल लगता है। मेरे द्वारा किसी भूमिका को ना कहने के कई कारण होते थे। 

 

टॅग्स :डैनी डेंजोंगपाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल