लाइव न्यूज़ :

मशहूर थियेटर आर्टिस्ट उषा गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सदमे में फैंस

By भाषा | Updated: April 23, 2020 17:01 IST

गांगुली का एक बेटा है, लेकिन वह फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनके पति कमलेन्दु की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। तीन दिन पहले गांगुली के भाई का भी निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकाशीनाथ सिंह के उपन्यास पर आधारित उनका बहुचर्चित नाटक काशी का अस्सी बहुत चर्चित रहा। उषा गांगुली के निधन की खबर सुनने के बाद से फैंस भी गहरे सदमे में हैं।

दिग्गज रंगकर्मी उषा गांगुली का बृहस्पतिवार को दक्षिण कोलकाता स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं। उनके परिवार के अनुसार शहर के लेक गार्डेन्स इलाके में स्थित अपने फ्लैट में वह बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे उनकी घरेलू सहायिका को अचेत अवस्था में मिलीं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को बुलाया गया जिसने बताया कि कुछ समय पहले दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। 

गांगुली का एक बेटा है, लेकिन वह फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनके पति कमलेन्दु की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। तीन दिन पहले गांगुली के भाई का भी निधन हो गया था। उन्होंने 1976 में रंगकर्मी समूह की स्थापना की थी, जिसे महाभोज, रुदाली, कोर्ट मार्शल और अंतर्यात्रा जैसे नाटकों के लिए जाना जाता है। गांगुली को बंगाल में वैकल्पिक हिंदी रंगमंच के एक नए रूप को लाने का श्रेय दिया जाता है। 

वह कहती थीं, "रंगमंच ही मेरा जीवन है और रंगकर्मी मेरा परिवार है।" काशीनाथ सिंह के उपन्यास पर आधारित उनका बहुचर्चित नाटक काशी का अस्सी बहुत चर्चित रहा, फैंस ने इसे बेहद सराहा। उषा गांगुली  के निधन की खबर सुनने के बाद से फैंस भी गहरे सदमे  में हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!