लाइव न्यूज़ :

177 फिल्मों में दी आर्ट डायरेक्शन, दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा गया; आज पाई-पाई के लिए मोहताज हैं लीलाधर सावंत

By अनिल शर्मा | Updated: July 2, 2021 12:18 IST

पुष्पा के मुताबिक लीलाधर फिल्मों में स्टेज बनाने का काम करते थे। इस काम में वे निपुण थे। एक समय उनका  इंडस्ट्री में काफी नाम था।  इस काम के लिए उन्हें फिल्मी जगत का सर्वोच्च अवॉर्ड दादा साहब फाल्के, फिल्मफेयर अवॉर्ड, मानिकचन्द अवॉर्डों से नवाजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या फ़िल्म में गोविंदा के नाम की सिफारिश लीलाधर ने ही की थीदादा साहब फाल्के सहित कई अवार्ड से नवाजे गए177 फिल्मों में उन्होंने आर्ट डायरेक्शन दी

80-90 के दशक में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम कर चुके लीलाधर सावंत आज आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि उनकी रोजी-रोटी भी उनके घर के किराये से चल रहा है। लीलाधर सावंत की पत्नी पुष्पा के मुताबिक उनके पति को दो बार ब्रेन हैमरेज हुआ और बाईपास सर्जरी भी करानी पड़ी। इसके इलाज में उनकी सारी बचत खत्म हो गई और आज वे पाई-पाई के लिए मोहताज हैं।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले के जउल्का गांव में पिछले 10 सालों से आर्ट डायरेक्टर लीलाधर सावंत अपने पत्नी के साथ रह रहे हैं। पुष्पा ने बताया कि लीलाधर सावंत के 25 साल फिल्मी दुनिया की सेवा की है।

दादा साहब फाल्के सहित कई अवार्ड से नवाजे गए

पुष्पा के मुताबिक लीलाधर फिल्मों में स्टेज बनाने का काम करते थे। इस काम में वे निपुण थे। एक समय उनका  इंडस्ट्री में काफी नाम था।  इस काम के लिए उन्हें फिल्मी जगत का सर्वोच्च अवॉर्ड दादा साहब फाल्के, फिल्मफेयर अवॉर्ड, मानिकचन्द अवॉर्डों से नवाजा गया।

177 फिल्मों में उन्होंने आर्ट डायरेक्शन दी

पुष्पा ने उन फिल्मों के नाम भी गिनाए जिनमें लीलाधर ने बतौर आर्ट डायरेक्टर काम किया। पुष्पा के मुताबिक फिल्म हत्या के लिए गोविंदा के नाम की सिफारिश लीलाधर ने ही की थी। लीलाधर ने सागर, हत्या, 110 डेज, दीवाना, हद कर दी अपने जैसी कुल 177 फिल्मों में उन्होंने आर्ट डायरेक्शन दी है।

टॅग्स :गोविंदाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!