लाइव न्यूज़ :

'दबंग 3' को लेकर सलमान खान ने सुनाई खुशखबरी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

By विवेक कुमार | Updated: September 11, 2018 12:34 IST

सलमान खान की दबंग को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट की थी। वहीं इस फिल्म के अलावा सलमान भारत में नजर आने वाले हैं।

Open in App

मुंबई, 11 सितम्बर: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की 2010 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'दबंग' को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हुए सलमान ने 'दबंग 3' की रिलीज की घोषणा कर दी है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आज 8 साल हो गए दबंग को...आप सभी के प्यार और प्रशंसा के लिए रज्जो और चुलबुल पांडे की तरफ से धन्यवाद...मिलते है 'दबंग 3' में अगले साल'

सोनाक्षी ने भी फिल्म 'दबंग' की एक तस्वीर शेयर की। साथ ही एक प्यारे से कैप्शन के साथ सलमान, अरबाज और अभिनव कश्यप को शुक्रिया कहा। 

बता दें कि सलमान खान की दबंग को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म अभिनव कश्यप ने डायरेक्ट की थी। वहीं इस फिल्म के अलावा सलमान भारत में नजर आने वाले हैं। जिसे अली अब्बास डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी और कैटरीना कैफ भी होंगी।  

बता दें कि फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।

वहीं ये सलमान खान और अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दी है। 

बता दें कि फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा के हटने के बाद उनकी जगह कैटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं सलमान खान और अभिनेत्री दिशा पटानी फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। कैटरीना सितंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। अतुल अग्निहोत्री ‘भारत’ के निर्माता हैं और यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओडे टू माय फादर’ का रूपांतरण है।  

टॅग्स :सलमान खानसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?