लाइव न्यूज़ :

क्रूज ड्रग्स मामला : NCB ने मुंबई में फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के परिसरों पर छापे मारे

By अनिल शर्मा | Updated: October 9, 2021 12:15 IST

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देNCB ने कहा आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आयाएनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में छापे मारे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया, “एनसीबी की मुंबई मंडल इकाई ने आज सुबह यहां बांद्रा में खत्री के आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की।”

अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कि एक क्रूज (जहाज) पर पार्टी होने वाली है, एनसीबी की टीम ने गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज पर पिछले शनिवार छापा मारा था और क्रूज से मादक पदार्थ जब्त होने का दावा किया था। मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!