लाइव न्यूज़ :

पोलैंड में हरिवंश राय बच्चन के नाम रखा गया चौराहे का नाम, बेटे अमिताभ हुए इमोशनल

By भाषा | Updated: October 26, 2020 15:03 IST

पिछले साल दिसंबर में पोलैंड के एक चर्च में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के लिए प्रार्थना रखी गई थी. बिग बी वहां की जनता का यह प्यार देख इमोशनल हो गए थे

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2019 मेंअमिताभ बच्चन पोलैंड गए थेहरिवंश राय बच्चन को 1976 में हिंदी के प्रति उनकी सेवा के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया था

 बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि पोलैंड के व्रोकला शहर के एक चौक का नाम उनके दिवंगत पिता एवं कवि हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा गया है और यह उनके परिवार और भारतीय समूदाय के लिए गर्व का पल है। 78 साल के अभिनेता ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक साइनबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की जिस पर हरिवंश राय बच्चन का नाम लिखा हुआ था।

बच्चन ने कहा, " पोलैंड के व्रोकला शहर की नगर परिषद ने एक चौक का नाम मेरे पिता के नाम पर रखने का फैसला किया। दशहरे पर इससे बड़ा आशीर्वाद कुछ और हो नहीं सकता था।" उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, " परिवार, व्रोकला में भारतीय समुदाय और भारत के लिए गर्व का पल है।" इस साल जुलाई में व्रोकला विश्वविद्यालय के छात्रों ने हिंदी के दिवंगत कवि को श्रद्धांजलि दी थी और उनकी लोकप्रिय कविता "मधुशाला" का पाठ किया था।

साल 2019 में अमिताभ बच्चन पोलैंड गए थे, जहां उनके पिता को देश के सबसे पुराने चर्चों में से एक में सम्मानित किया गया था। हरिवंश राय बच्चन को 1976 में हिंदी के प्रति उनकी सेवा के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया था। 2003 में उनका निधन हो गया था। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस