लाइव न्यूज़ :

कमल हासन की फिल्म के सेट पर हुआ था दर्दनाक हादसा, अब क्रेन आपरेटर से होगी पूछताछ

By भाषा | Updated: February 21, 2020 17:19 IST

इस दुर्घटना में कमल हासन स्वयं बाल बाल बचे थे। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवार को एक-एक करोड़ की राहत राशि देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देकमल हासन एवं प्रोडक्शन हाउस लाइका ने ‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। 

अभिनेता कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई दुर्घटना के संबंध में एक क्रेन आपरेटर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बुधवार को हुए इस हादसे में एक सहायक निर्देशक सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। इस मामले की जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि क्रेन आपरेटर को पूछताछ के लिए रोका गया है। 

हालांकि उन्होंने कोई ब्यौरा नहीं दिया। इससे पहले आपरेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में हासन और फिल्म के निर्देशक शंकर को पूछताछ के लिए बुलाए जाने की खबरों पर अधिकारी ने कहा कि यह आगे की जांच पर ही निर्भर करेगा। इससे पहले कमल हासन एवं प्रोडक्शन हाउस लाइका ने ‘इंडियन 2’ के सेट पर हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। 

इस घटना में नौ अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में कमल हासन स्वयं बाल बाल बचे थे। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवार को एक-एक करोड़ की राहत राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यदि वह और फिल्म निर्देशक शंकर थोड़ी देर पहले वहां से चले नहीं गए होते तो इस दुर्घटना का शिकार हो सकते थे। 

उन्होंने कहा, “ हम मरते-मरते बचे हैं। चार सेकेंड पहले निर्देशक और कैमरामैन वहां से हटे हैं और मैं हिरोइन के साथ वहीं पास में खड़ा था। यदि थोड़ा भी पास गया होता तो मीडिया से मेरी जगह कोई और बात कर रहा होता। हादसे सुनामी की तरह होते हैं, ये फर्क नहीं करते कि कौन अमीर है कौन गरीब।” 

टॅग्स :कमल हासनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!