लाइव न्यूज़ :

कनिका कपूर के नखरों से परेशान हुए डॉक्टर्स, अस्पताल को डर-कहीं भाग ना जाए सिंगर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 11:44 IST

कनिका कपूर का कोरोना का इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के डायरेक्टर आरके धीमन ने बताया कि कनिका यहां खुद को मरीज नहीं बल्कि स्टार समझ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका कपूर ने हाल ही में कहा था कि अस्पताल में उनका ख्याल नहीं रखा जा रहा हैअस्पताल ने यह दावा किया है कि कनिका इलाज में कॉपरेट नहीं कर रही हैं

बॉलीवुड की एक मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वह 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। खबर के अनुसार एयरपोर्ट पर वह ग्राउंड स्टाफ की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भागीं। कनिका लखनऊ में एक कांग्रेस की पार्टी में गई थीं, जहां करीब 100 लोग मौजूद थे। ऐसे में  सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो गया है और उनका लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

हाल ही में एक्ट्रेस ने ये आरोप लगाया था कि उनके साथ अस्पताल में क्रिमल जैसा बर्ताव किया जा रहा है। उनको खाने के लिए केवल 2 केले और संतरा दिया जा रहा है। वह भूखी प्यासी हैं अस्पताल में उनका ख्याल नहीं  रखा जा रहा है, इस पर अब अस्पताल की ओर से बयान पेश किया गया है।

पीजीआई अस्पताल के डायरेक्टर आरके धीमन ने कनिका के बारे में बताया है। उनका कहा है कि  कनिका उनके साथ कॉपरेट नहीं कर रही हैं। कनिका को अस्पताल के सबके अच्छे सिंगल आइसोलेटेड कमरे में रखा गया है। लेकिन वह इसके बाद भी नखरे दिखा रही हैं।

धीमन ने कहा है कि हमने कनिका के लिए ज्यादा गार्ड रखे हैं क्योंकि मुमकिन है कि वो भाग जाएं या शायद और लोगों में भी यह इंफेक्शन फैलाएं। अस्पताल का कहना है कि कनिका को हर एक सुविधा दी जा रही है। लेकिन यहां उनको एक स्टार नहीं मरीज की तरह से रहना है।

जबकि कमरे में आइसोलेटेड कमरे में टॉयलेट, पेशंट बेड और टेलिविजन भी है। इतना होने के बाद भी वह खुद को स्टार ही समझ रही हैं, वह मरीज की तरह से पेश नहीं हो रही हैं।अस्पताल ने यह भी बताया कि कनिका को ग्लूटेन फ्री डाइट दी जा रही है। उन्हें अपनी मदद करने के लिए हमारे (अस्पताल) के साथ सहयोग करना पड़ेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!