लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: विद्या ने जुटा ली 2500 पीपीई किट्स और 16 लाख रुपये

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 28, 2020 06:23 IST

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए विद्या बालन ने हाल ही में हेल्थ वर्कर्स के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था

Open in App
ठळक मुद्देविद्या बालन हेल्थ वर्कर्स के लिए पीपीई किट्स जुटा रही हैं और उन्होंने कुछ ही घंटों में 2500 पीपीई किट्स और लाखों रु. इकट्ठा कर लिए हैंविद्या ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी है

विद्या बालन हेल्थ वर्कर्स के लिए पीपीई किट्स जुटा रही हैं और उन्होंने कुछ ही घंटों में 2500 पीपीई किट्स और लाखों रु. इकट्ठा कर लिए हैं. विद्या ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए इसकी जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने डॉक्टरों के लिए 2,500 से अधिक पीपीई किट और 16 लाख रु. जुटा लिए हैं.

विद्या ने सेलेब्रिटी शाउट-आउट प्लेटफॉर्म ट्रिंग के साथ दृश्यम फिल्म्स के मनीष मुंदड़ा और फोटोग्राफर तथा फिल्मकार अतुल कासबेकर के साथ मिलकर यह काम किया है. विद्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''मैं आज सुबह अच्छी खबर के साथ जगी हूं. हम 2500 पीपीई किट तक पहुंच चुके हैं और कुछ ही घंटों में 16 लाख से अधिक रु. इकट्ठा कर लिए हैं. आप में से प्रत्येक ने जो दान किया है और इसे संभव बनाया है, उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. आप सभी को ढेर सारा आशीर्वाद. यह वास्तव में भारत की एकता और भावना है.'' बता दें कि इससे पहले विद्या ने खुद भी 1000 पीपीई किट्स डोनेट की है.

टॅग्स :कोरोना वायरसविद्या बालन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?