लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: कनिका ने बढ़ा दी दक्षिण अफ्रीकी टीम की परेशानी, खिलाड़ी उसी होटल में थे जहां गायिका ठहरी थीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 23, 2020 07:58 IST

सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। लंदन से लौटकर कनिका जिस होटल में ठहरी थीं, उसी होटल में साउथ अफ्रीकी टीम भी रुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के एक ही होटल में ठहरे हुए थे कनिका कपूर और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीमलंदन से लौटकर कई दिनों तक लखनऊ के फाइव स्टार होटल में ठहरी थीं कनिका

बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर की वजह से दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम की परेशानी भी बढ़ गई है. कनिका कपूरकोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित पाई गई हैं और वे यहां जिस होटल में ठहरी थीं उसी होटल में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच से पहले थे.

कोरोना के खौफ की वजह से मैच नहीं खेला जा सका था. बादमें पूरी सीरीज ही रद्द कर दी गई और दक्षिण अफ्रीकी टीम स्वदेश लौट गई. उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ उन लोगों की तलाश में जुटा है, जो लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कनिका के संपर्क में आए थे.

कनिका कपूर 11 मार्च को लंदन से लौटकर लखनऊ के होटल में रु की थीं. रिपोर्ट के मुताबिक कनिका ने होटल की लॉबी में बफे डिनर भी किया था और वे यहां कई मेहमानों से भी मिली थीं.

यूपी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कनिका के घर के करीब रहने वाले करीब 22,000 लोगों को स्कैन किया है। विशेषज्ञों की टीमें अब इस होटल की विडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्ड की छानबीन भी कर रही हैं. खबरें यह भी हैं कि कनिका एक समाचार चैनल के वार्षिक समारोह में भी मौजूद थीं.

टॅग्स :कनिका कपूरकोरोना वायरसदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेटNew Zealand vs South Africa: 2-1 से सीरीज में पीछे और शानदार कमबैक?, 5 मैच की सीरीज पर 3-2 से कब्जा?

क्रिकेटNew Zealand vs South Africa: सीरीज पर 4-1 से कब्जा, 5वें मैच में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 92 रनों से करारी शिकस्त दी, जानिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटकौन हैं अनुष्का शर्मा?, पहली बार टीम इंडिया में शामिल?, डब्ल्यूपीएल में 7 पारी में कूटे 177 रन?

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?