लाइव न्यूज़ :

Coronavirus : इंदौर में डॉक्टरों पर हुए हमले पर शबाना आजमी और हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी, कहा- ऐसा करना सही नहीं

By भाषा | Updated: April 3, 2020 15:43 IST

स्वास्थ्य विभाग से पांच सदस्यीय एक टीम कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित एक मरीज के रिश्तेदारों और परिचितों को पृथक करने के लिए बुधवार को टाटपट्टी बाखल गई थी कि इसी दौरान उपद्रवी भीड़ ने उन पर पत्थरों से हमला किया जिसमें दो महिला डॉक्टर घायल हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशबाना आजमी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सम्मान। दोनों घायल महिला डॉक्टरों के नाम तृप्ति और रजिया है जो असली रोल मॉडल हैं। अभिनेत्री दीपानिता शर्मा ने सुझाव दिया कि डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। 

 मध्य प्रदेश के इंदौर में डॉक्टरों पर हुए हमले की सिने जगत की जानी-मानी हस्तियों शबाना आजमी, हेमा मालिनी और ऋषि कपूर ने निंदा की है। स्वास्थ्य विभाग से पांच सदस्यीय एक टीम कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित एक मरीज के रिश्तेदारों और परिचितों को पृथक करने के लिए बुधवार को टाटपट्टी बाखल गई थी कि इसी दौरान उपद्रवी भीड़ ने उन पर पत्थरों से हमला किया जिसमें दो महिला डॉक्टर घायल हो गई थी। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

शबाना आजमी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सम्मान। दोनों घायल महिला डॉक्टरों के नाम तृप्ति और रजिया है जो असली रोल मॉडल हैं। वहां के लोगों का व्यवहार और डॉक्टरों पर पथराव करना बेहद शर्मनाक है और निंदनीय है।’’ हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘जहां एक ओर पूरा देश डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिक्स के त्याग की सराहना कर रहा है तो वहीं इंदौर से कुछ शरारती तत्वों द्वारा उन पर हमले की खबर आती है। कैसे ये लोग डॉक्टरों पर हमला कर सकते हैं जबकि उनकी खुद की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। दुखद! शर्मनाक।’’ कपूर ने सभी लोगों से चिकित्साकर्मियों और पुलिस पर किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी भाई- बहनों से भरोसे की अपील है। कृपया हिंसा, पत्थर फेंकने और भड़काने जैसा कोई काम नहीं करें। डॉक्टर, नर्स, चिकित्साकर्मी और पुलिसकर्मी ये सभी अपनी जिंदगी पर खेलकर आपकी जिंदगियां बचा रहे हैं। हम इस कोरोना वायरस से एक साथ लड़कर ही उसे हरा पाएंगे।’’ अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने कहा, ‘‘सबसे परेशान करने वाली बात मैंने आज सुबह देखी.. वह यह है कि हम अपने डॉक्टरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं? शर्मनाक।’’ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि चिकित्साकर्मियों पर हमला करने के बजाय उन्हें महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे चिकित्साकर्मी मोर्चे पर डटे हुए हैं, हमारी रक्षा करते हुए वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। कम से कम हम एक समुदाय के रूप में एक साथ आ सकते हैं और उन्हें उस लड़ाई के लिए तैयार करने में मदद कर सकते हैं जो वे लड़ रहे हैं।’’ अभिनेत्री दीपानिता शर्मा ने सुझाव दिया कि डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। 

टॅग्स :शबाना आज़मीहेमा मालिनीऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!