लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने एक बार फिर से दिखाई अपनी दरियादिली, जरूरतमंदों के लिए बांटा राशन, देखें Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2020 10:49 IST

आपको बता दें कि सलमान खान ने फिल्मों में काम करने वाले 25 हजार दैनिक वेतन भोगियों को राशन और मूल सुविधाएं देने का एलान किया था। और वह जूनियर कलाकरों की भी मदद कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा हैकोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है

कोरोना वायरस दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया हैं। अभी भी देश में लॉकडाउन का कारण ही कुछ हद तक स्थिति संभली हुई है। कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है।  ऐसे में सरकार के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जमकर मदद कर रही है।

सलमान खान की बात करें तो वह लगातार लोगों की अलग अलग तरीके से मदद करते नजर आ रहे हैं। सलमान लगातार अलग अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐसे में जरुरतमंदों के लिए एक बार फिर से सलमान खान आगे आए हैं और अपनी दरियादिली दिखाई है।

सलमान खान पहले ही 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद कर रहे हैं।  आर्थिक मदद के साथ सलमान जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवा रहे हैं। जब से लॉकडाउन लगा है तब से सलमान खान अपने फार्म हाउस पर हैं वहां, उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर साथ में हैं।

ऐसे में हाल ही में इस बीच सलमान खान का अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों और अन्य लोगों के साथ मिलकर मजदूरों के लिए ट्रैक्टर पर खाना रखते नजर आए। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने खाना रखने के लिए अपने सभी दोस्तों को धन्यवाद किया और उन्हें टैग भी किया है। 

सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे और अपने ही स्टाइल में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एआईएसएए के अंतर्गत आने वाले 45 कलाकरों के बैंक खातों में भी तीन तीन हजार रुपये डाले हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?