लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन तो 'सीता' ने बताया सही, कहा- 'न पार करें लक्ष्मण रेखा'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 15, 2020 06:48 IST

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दिल की बात कही है। दीपिका ने वीडियो में लॉकडाउन के बारे में बात की है।

Open in App
ठळक मुद्दे 14 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया है।मोदी ने कहा कि देश में अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

14 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया है। मोदी ने कहा कि देश में अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। पीएम ने कहा हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। ऐसे में रामायण सीरियल में सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया ने इस पर अपनी बात रखी है।

दीपिका ने पीएम के इस फैसले को बिल्कुल सही बताया है। रामायण की सीता ने लोगों से अपील की है कि वह पीएम मोदी के निर्देशों को मानते हुए तीन मई तक लॉकडाउन का सही प्रकार से पालन करें।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके दिल की बात कही है। दीपिका ने वीडियो में लॉकडाउन के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी ने 20 अप्रैल तक सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने की बात कही है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि हम लोग अभी भी बेवजह बाहर निकलते हैं। किसी न किसी वजह से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। हमें ये तुरंत बंद कर देना चाहिए। हमें परिवार और देश की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। 

अगर हम बाहर निकलना बंद करेंगे तो कोरोना वायरस जल्द खत्म हो जाएगा। अन्य देशों के मुकाबले हमारी स्थिति अच्छी है, लेकिन अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं है। प्रधानमंत्री की सभी सात गाइडलाइन का मानना बहुत जरूरी है। उनकी कुछ गाइडलाइन मुझे बहुत अच्छी लगीं। सबसे पहले, अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग है तो उनका खास ध्यान रखें। दूसरी, अपनी इम्युनिटी बढ़ाकर रखिए। तीसरी, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों का सम्मान करें।

दीपिका ने आगे कहा, 'कोरोना के खिलाफ हमारा सहयोग सिर्फ इतना ही है कि हमें घर में रहना है। प्रधानमंत्री ने एक लक्ष्मण रेखा खींची है और हमें इस लक्ष्मण रेखा को मानना चाहिए। प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि हमें इस लक्ष्मण रेखा का बिल्कुल भी उल्लंघन नहीं करना है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनरामायण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?