लाइव न्यूज़ :

Corona in Mumbai: जॉन अब्राहम, एकता कपूर, नोरा फतेही के बाद प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2022 19:22 IST

Corona in Mumbai: फिल्म एवं टेलीविजन निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। एकता कपूर (46) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देजॉन अब्राहम और पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।मुंबई में अभी तक कोविड-19 के कुल 7,99,520 मामले सामने आ चुके हैं।संक्रमण से 16,377 लोगों की मौत हुई है।

Corona in Mumbai: वयोवृद्ध अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता का उपचार कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी।

डॉ जलील पारकर के मुताबिक, 86 वर्षीय प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पर इलाज का सही असर हो रहा है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है। प्रेम चोपड़ा को ‘बॉबी’, ‘दो रास्ते’, और ‘कटी पतंग’ जैसी हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

गौरतलब है कि हाल में अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल, निर्माता एकता कपूर, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, अनुभवी फिल्मकार राहुल रवैल, निर्माता रिया कपूर और उनके फिल्मकार पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अभिनेता मनोज मंचू कोरोना वायरस से संक्रमित

तेलुगु अभिनेता मनोज मंचू ने बताया कि उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह जरूरी चिकित्सकीय एहतियात बरत रहे हैं। अभिनेता (38) ने ट्विटर पर आग्रह किया कि उनके संपर्क में आने वाले लोग अपनी जांच कराएं। अभिनेता अंतिम बार 2017 की फिल्म ‘ओक्काडु मिगिलाडु’ में नजर आए थे।

टॅग्स :प्रेम चोपड़ामहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?