लाइव न्यूज़ :

लड़की ने अमिताभ बच्चन से पूछा, कब बंद होगी कोरोना की कॉलर ट्यून, बिग-बी ने कहा- आपको कष्ट हो रहा है तो...

By अमित कुमार | Updated: December 30, 2020 09:28 IST

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना वायरस का कॉलर ट्यून इन दिनों लगभग हर किसी के मोबाइल पर मौजूद है। कॉल करते समय अमिताभ कोरोना से सुरक्षित रहने की बात कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन की फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट पर क्षमा त्रिपाठी नाम की लड़की ने कॉलर ट्यून को बंद कराने की मांग की। अमिताभ बच्चन ने इस फैन की बात को नजरअंदाज नहीं किया और उनसे इसके लिए माफी मांगी।अमिताभ बच्चन का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

पिछले कुछ दिनों से किसी को कॉल करते समय आपको मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज सुननी पड़ती है। बिग बी आपको कोरोना काल में जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह देते हैं। लोग अब इसके आदी हो चुके हैं। मगर एक फैन इस कॉलर ट्यून से इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पूछ ही लिया कि आखिर यह कॉलर ट्यून कब बंद होगी? 

इस पर अमिताभ ने कहा कि उनसे एक कैंपेन के तहत इसमें हिस्सा लेने के लिए कहा गया और उन्होंने मैसेज रिकॉर्ड कर दिया। उन्होंने उस फैन से तकलीफ के लिए माफी भी मांगी। अमिताभ ने लिखा, ''वो कॉलर ट्यून मेरा निर्णय नहीं है। मुझसे सरकार ने कहा, कोरोना काल के चलते हम चाहते हैं कि कुछ डब्ल्यूएचओ की तरफ से एक कैंपेन के लिए ये शब्द बोल दीजिए। 

बिग बी ने आगे कहा कि उनसे कहा गया था कि इसे वो लोग एक वीडियो के रूप में देशभर में चलाएंगे। सो, मैंने कर दिया। अब उन्होंने इसे कॉलर ट्यून बना दिया। अब मैं क्या कर सकता हूं। मैं देश, प्रांत और समाज के लिए जो भी करता हूं, वो नि:शुल्क करता हूं। कोई लिखत-पढ़त नहीं होती। बस कर देता हूं। यदि आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं, लेकिन ये विषय मेरे हाथों में नहीं है।''

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच