लाइव न्यूज़ :

खत्म हुआ विवाद? कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा को इंस्टा पोस्ट में किया टैग, जानें क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: July 12, 2023 11:35 IST

कृष्णा ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा हैः बचपन से ही डांस मेरा पैशन रहा है। जब मैं मामा गोविंदा के साथ फिल्मों के शूटिंग सेट पर जाता था, उन्हें डांस और ऐक्टिंग करते देखता था। आज सेट्स पर वही काम मैं कर रहा हूं और मुझे यह बहुत पसंद है।

Open in App
ठळक मुद्देगोविंदा ने इंस्टाग्राम पर डांस का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें गोविंदा को टैग किया है।गोविंदा ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मुंबईः मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनके कॉमेडियन भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से चल रहे अनबन का दौर क्या अब खत्म हो गया है? कृष्णा ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गोविंदा को टैग किया है। इस पोस्ट में कृष्णा ने अपनी भावनाएं साझा की हैं। दरअसल कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसके कैप्शन में गोविंदा को टैग किया है।

कृष्णा ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा हैः बचपन से ही डांस मेरा पैशन रहा है। जब मैं मामा गोविंदा के साथ फिल्मों के शूटिंग सेट पर जाता था, उन्हें डांस और ऐक्टिंग करते देखता था। आज सेट्स पर वही काम मैं कर रहा हूं और मुझे यह बहुत पसंद है।

यूं तो गोविंदा और कृष्णा के बीच का विवाद कई सालों से चल रहा है लेकिन बीच में एक ऐसा दौर भी आया जब रिश्ते बेहतर होने की गुंजाइश देखी गई। साल 2022 में कृष्णा ने मामा गोविंदा से मनीष पॉल के पॉडकास्ट में माफी मांगी थी। इस शो के दौरान कृष्णा ने कहा था कि वो चाहते हैं कि गोविंदा और उनका सालों का ये झगड़ा सुलझ जाए। उनके चीची मामा उनके बच्चों को खिलाएं। वो मामा को बहुत ज्यादा याद करते हैं।

कृष्णा के बाद गोविंदा भी मनीष पॉल के शो पर आए तो कृष्णा के माफी से वे काफी भावुक हुए थे। गोविंदा ने कृष्णा को माफ करते हुए कहा था- मुझे अपनी बहन से बेहद प्यार था। कृष्णा और आरती मेरे पसंदीदा बच्चे हैं। मैं ऐसा नहीं हूं कि मेरे किसी भी व्यवहार से किसी को दुख पहुंचे। इसके आगे गोविंदा ने मुस्कुराते हुए कहा कि प्लीज रिलैक्स, मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है। भगवान का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है। हालांकि दोनों की तरफ से विवाद सुलझने की बात कही गई लेकिन गोविंदा और कृष्णा अभी तक कोई भी मंच साथ में साझा नहीं किया है। गोविंदा और कृष्णा के बीच का विवाद को 7 हो गए हैं। दोनों के बीच रिश्ता तब और खराब हो गए थे जब गोविंदा की पत्नी और कृष्णा की पत्नी एक-दूसरे पर काफी छींटाकशी की थी।

 

 

टॅग्स :गोविंदाकृष्णा अभिषेकबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?