लाइव न्यूज़ :

आलिया की फिल्म पर विवाद, गंगूबाई काठियावाड़ी के बेटे ने कहा- मेरी मां को तो वेश्या बनाकर रख दिया, रोक लगाने की मांग

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2022 15:19 IST

Open in App
ठळक मुद्दे गंगूबाई की पोती भारती ने भी निर्माताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में परिवार को बदनाम किया हैगंगूबाई काठियावाड़ी के परिवार ने आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की हैपरिवार के वकील नरेंद्र दुबे ने खुलासा किया कि परिवार की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है

मुंबईः आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है।  संजय लीला भंसाली की फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई है। इस बीच गंगूबाई का परिवार, उनके कथित दत्तक पुत्र बाबू रावजी शाह और उनकी पोती भारती फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक (अडॉप्टेड) पुत्र बाबूरावजी शाह ने आज तक से बातचीत में आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्म को लेकर कहा है, "मेरी मां को तो वेश्या बनाकर रख दिया…लोग अब उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।" उनके परिवार के वकील ने कहा है कि आप एक सोशल ऐक्टिविस्ट को वेश्या के रूप में पेश कर रहे हैं।"

गंगूबाई काठियावाड़ी के परिवार ने आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। गंगूबाई के गोद लिए हुए पुत्र की तरफ से एडवोकेट नरेंद्र दुबे ने कहा कि कोई नहीं चाहता कि उनकी मां को वेश्या के रूप में चित्रित किया जाए। यहां तक कि एक वेश्या का बेटा भी यह नहीं चाहेगा। 

दुबे ने आगे साझा किया कि कई रिश्तेदार अब चित्रण पर सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या गंगूबाई वास्तव में एक वेश्या थी और सामाजिक कार्यकर्ता नहीं थी जैसा फिल्म में दिखाया जा रहा है। नरेंद्र ने खुलासा किया कि परिवार की "मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। परिवार में कोई भी शांति से रहने में सक्षम नहीं है।

उधर, गंगूबाई की पोती भारती ने भी निर्माताओं पर निशाना साधा और दावा किया कि उन्होंने पैसे के लालच में परिवार को बदनाम किया है। उसने कहा, "निर्माताओं ने पैसे के लालच में मेरे परिवार को बदनाम किया है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। आपने परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले परिवार की सहमति नहीं मांगी। आप स्क्रिप्ट लिखते समय हमारे पास नहीं आए, न ही आप फिल्म बनाने से पहले हमारी अनुमति ली।" उन्होंने आगे कहा, "मेरी दादी ने जीवन भर वहां की सेक्स वर्कर्स के उत्थान के लिए काम किया है। इन लोगों ने मेरी दादी को क्या बना दिया है?” पिछले साल, बाबू रावजी शाह द्वारा फिल्म के खिलाफ याचिका दायर करने के बाद मुंबई की एक अदालत ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट को तलब किया था। हालांकि बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, इसने फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर भी अंतरिम रोक लगा दी। मामला अब विचाराधीन है। 

टॅग्स :आलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचारसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम