लाइव न्यूज़ :

नोरा फतेही ने मोरक्को में मकान खरीदने के लिए मुझसे बड़ी रकम ले ली है, अभिनेत्री के दावों पर कॉनमैन सुकेश ने कहा- कार के लिए मेरी जान के पीछे पड़ी थी

By अनिल शर्मा | Updated: January 24, 2023 11:46 IST

सुकेश ने बताया कि वह नोरा को रेंज रोवर देना चाहता था, लेकिन कार स्टॉक में उपलब्ध नहीं थी लिहाज वह उसे बीएमडब्ल्यू एस सीरीज दी। क्योंकि नोरा को जल्दी थी। सुकेश ने कहा कि नोरा ने वह कार लंबे समय तक इस्तेमाल करती रही।

Open in App
ठळक मुद्देनोरा ने कहा था कि सुकेश ने उनकी प्रेमिका होने की शर्त पर उनसे एक बड़ा घर और शानदार जीवन शैली का वादा किया था। सुकेश ने मीडिया को दिए बयान में नोरा के आरोपों पर कहा कि वह सरासर झूठ बोल रही हैं।सुकेश ने कहा कि नोरा कानून से बचने के लिए 'कहानियां गढ़' रही हैं।

नई दिल्लीः 200 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही भी आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले दिनों नोरा ने सुकेश के साथ रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे। नोरा ने बयान में कहा था कि सुकेश ने उनकी प्रेमिका होने की शर्त पर उनसे एक बड़ा घर और शानदार जीवन शैली का वादा किया था।

इस बीच सुकेश ने मीडिया को दिए बयान में नोरा के आरोपों पर कहा कि वह सरासर झूठ बोल रही हैं। सुकेश ने दावा किया कि नोरा ने पहले ही उनसे मोरक्को में मकान खरीदने के लिए बड़ी रकम ले ली है। बकौल सुकेश, वह कानून से बचने के लिए 'कहानियां गढ़' रही हैं। गौरतलब है कि नोरा के अलावा इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी शामिल हैं।

सुकेश ने बयान में यह भी कहा कि आज वह (नोरा) मुझसे एक घर का वादा करने के बारे में बात कर रही हैं, लेकिन उसने मोरक्को के कैसाब्लांका में अपने परिवार के लिए एक घर खरीदने के लिए मुझसे पहले ही बड़ी रकम ले ली है। नोरा द्वारा सभी नए और पुराने दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सुकेश ने कहा कि, “नोरा का दावा है कि उसे कार नहीं चाहिए थी। या उसने इसे अपने लिए नहीं लिया, यह एक बहुत बड़ा झूठ है। क्योंकि वह मेरे पीछे पड़ी थी कि उसे अपनी कार बदलनी है। इसलिए मैंने उसे उसकी पसंद की कार दी।

सुकेश ने बताया कि वह नोरा को रेंज रोवर देना चाहता था, लेकिन कार स्टॉक में उपलब्ध नहीं थी लिहाज वह उसे बीएमडब्ल्यू एस सीरीज दी। क्योंकि नोरा को जल्दी थी। सुकेश ने कहा कि नोरा ने वह कार लंबे समय तक इस्तेमाल करती रही। चूंकि नोरा एक गैर-भारतीय थीं, इसलिए उसने इसे अपनी दोस्त के पति बॉबी के नाम पर पंजीकृत कराया। सुकेश ने दावा किया कि उसके और नोरा के बीच कभी कोई पेशेवर लेन-देन नहीं हुआ। सिर्फ एक बार उसने मेरी चिंता फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया, जिसके लिए उसकी एजेंसी को आधिकारिक भुगतान किया गया था।

सुकेश ने यह भी कहा कि वह जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'गंभीर रिश्ते' में थे। कॉनमैन ने कहा कि नोरा ही थीं जो जैकलीन से काफी जलती थीं। गौरतलब है कि नोरा ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का मामला दायर भी किया है। सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बहस स्थगित कर दी। कोर्ट ने जैकलीन द्वारा अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका को भी स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

टॅग्स :नोरा फतेहीजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनोरा फतेही की कार हुई हादसे का शिकार, एक्सीडेंट को याद करके सहमी एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर रोती नजर आईं नोरा फतेही , बॉडीगार्ड ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन को हटाया

बॉलीवुड चुस्कीजैकलीन फर्नांडीज की मां का हुआ निधन, 13 दिनों अस्पताल में थी भर्ती

विश्वLos Angeles fires: 10 की मौत और 10000 मकान और इमारत खाक?, नोरा फतेही ने घर खाली किया, प्रियंका चोपड़ा ने साझा कीं, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?