लाइव न्यूज़ :

जैकलीन को भारत की पहली महिला सुपरहीरो बनाने का ठग सुकेश चंद्रशेखर ने किया था वादा, 500 करोड़ खर्च करने की कही थी बात

By अनिल शर्मा | Updated: December 21, 2021 15:51 IST

सुकेश को पता था कि जैकलीन बॉलीवुड में काम की तलाश में हैं. और उसे लुभाने के लिए, उसने उससे वादा किया था कि वह उसके साथ भारत की पहली महिला सुपरहीरो परियोजना का निर्माण करेगा जिसमें हॉलीवुड वीएफएक्स कलाकार शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश को पता था कि जैकलीन बॉलीवुड में काम की तलाश में हैं अभिनेत्री को लुभाने के लिए उसने वादा किया था कि वह उसके साथ भारत की पहली महिला सुपरहीरो परियोजना का निर्माण करेगा

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज इस मामले में नई जानकारियां सामने आई हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुकेश ने कथित तौर पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लेकर 500 करोड़ में वुमन सुपरहीरो ट्रिलॉजी बनाने की बात कही थी। 

गौरतलब है कि इससे पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि ठग सुकेश ने अभिनेत्री को लुभाने के लिए कार, एक घोड़ा सहित लक्जरी सामान उपहार में दिया था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि जालसाज ने जैकलीन से कथित तौर पर कहा कि वह उसके साथ 500 करोड़ रुपये की तीन-भाग वाली महिला सुपरहीरो परियोजना भी तैयार करेगा।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश को पता था कि जैकलीन बॉलीवुड में काम की तलाश में हैं। और अभिनेत्री को लुभाने के लिए उसने वादा किया था कि वह उसके साथ भारत की पहली महिला सुपरहीरो परियोजना का निर्माण करेगा जिसमें हॉलीवुड वीएफएक्स कलाकार शामिल होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन की तुलना एंजेलिना जोली से की थी। उसने जैकलीन से कहा था कि वह हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली से मिलती-जुलती हैं और वह अपने इर्द-गिर्द बनी एक सुपरहीरो सीरीज की हकदार हैं। चंद्रशेखर वर्तमान में 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियोजन का सामना कर रहा है। उसने पूछताछ के दौरान ईडी को बताया था कि उसने यूएस में रह रही फर्नांडीज की बहन गेराल्डिन को 150,000 डॉलर के बजाय 180,000 डॉलर ट्रांसफर किए थे। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!