लाइव न्यूज़ :

सात फेरे में बंधे दीपिका-रणवीर को ड्यूरेक्स ने इस अंदाज में दी शादी की बधाई, अमूल भी नहीं रहा पीछे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 15, 2018 00:52 IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है।

Open in App

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद से उनके करीबी, दोस्त, फैंस और वेलविशर्स सभी उनको सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। ऐसे में  कॉन्डम बनाने वाली कंपनी ड्यूरेक्स ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

 रणवीर सिंह ड्यूरेक्स के ब्रैंड ऐंबैसड हैं। वह ड्यूरेक्स का ऐड करने को लेकर खबरों में भी आ चुके हैं। यह कंपनी पहले भी सिलेब्स को मजेदार तरीके से बधाई देती रही है। ड्यूरेक्स ने विराट, अनुष्का और सोनम कपूर और आनंद आहूजा को शादी की बधाई दी थी। 

ड्यूरेक्स कंपनी की इस बधाई पर लोगों ने मजेदार कॉमेंट्स किए हैं। बता दें कि कॉन्डम का ऐंडॉर्समेंट साइन करने के बाद एक इंटरव्यू में रणवीर ने यह भी कहा था कि वह हमेशा अपने वॉलेट में कॉन्डम रखते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अमूल कंपनी जो हमेशा से ही विशेष रूप से बधाई देने के लिए जानी जाती है। दीपिका-रणवीर को भी अपने ही अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। अमूल ने उन्‍हें ग्राफ‍िक्‍स बनाकर अनोखे अंदाज में बधाई दी। अमूल ने लिखा है- रणवीर नॉट स‍िंगल एनीमोर.....amul the deepik-tion taste! बुधवार को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली और दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं। बता दें, दीपिका और रणवीर ने  13 नवंबर को सगाई सेरेमनी की और यह सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी।

बताया गया कि बॉलीवुड के इस जोड़े की शादी दो रिवाजों करने की योजना है। चूंकि दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से हैं तो 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की रस्म अदा की गई है। 

वहीं रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं तो 15 नवंबर को उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाज की जाएगी। साथ ही सा खाने का मैन्यू भी दोनों दिन अलग-अलग रहने वाला है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को बुलाया गया है।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच