लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन ने 'मिर्जापुर', 'द फैमिली मैन' की तुलना पोर्न से की, मनोज बाजपेयी को बताया- गिरा हुआ इंसान

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2021 17:04 IST

अपने बयानों के लेकर विवादो में रहने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा कि  मनोज बाजपेयी कितना ही बड़ा एक्टर होगा, कितने ही बड़े अवॉर्ड्स मिले, पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखा।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील पाल ने मनोज बाजपेयी को गिरा हुआ इंसान बताया हैअभिनेता की द फैमिली मैन सीरीज की तुलना पोर्न से कीसुनील पाल ने मिर्जापुर के कलाकारों पर भी निशाना साधा

मुंबईः कॉमेडियन सुनील पाल ने चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर और द फैमिली मैन की तुलना पोर्न से कर डाली है। साथ ही मनोज बाजपेयी को गिरा हुआ आदमी तक कह डाला। सुनील पाल के ऐसे बयान की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

अपने बयानों के लेकर विवादो में रहने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने कहा कि  मनोज बाजपेयी कितना ही बड़ा एक्टर होगा, कितने ही बड़े अवॉर्ड्स मिले, पर उससे ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ आदमी मैंने नहीं देखा। सुनील पाल ने ये बयान तब दिया जब उनसे राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले को लेकर राय पूछी गई।

सुनील पाल ने मामले पर अपनी राय देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि मैं खासकर नाम लेना चाहूंगा, मैं बहुत नफरत करता हूं इन तीन- चार लोगों से, जैसे मनोज बाजपेयी। ये गिरा हुआ आदमी है। कॉमेडियन ने आगे कहा कि तुमको राष्ट्रपति अवॉर्ड दे रहे हैं और कर क्या रहे हो तुम फैमिली ऑडियंस के लिए?

सुनील ने आगे मनोज  बाजपेयी की वेब सीरीज का नाम लेते हुए कहा कि वेब सीरीज बना रहे हो, जहां तुम ऐसी दुनिया बता रहे हो जहां तुम्हारी बीवी का चक्कर कहीं और चल रहा है, तेरा कहीं और चल रहा है, नाबालिग बच्ची ब्वॉयफ्रेंड की बात कर रही है, छोटा बेटा अपनी उम्र से ज्यादा... ऐसी फैमिली होती है क्या?' सुनील पाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने पंकज त्रिपाठी की मिर्जापुर सीरीज को लेकर भी भड़ास निकाली। 

सुनील पाल ने मिर्जापुर का नाम लेते हुए कहा कि फिर वो मिर्जापुर के जितने बदतमीज लोग हैं, मैं उनको बहुत नफरत करता हूं। ये सारी चीजें बंद होनी चाहिए। ये भी एक पोर्न है, पोर्न सिर्फ दिखाने का नहीं होता, विचारों का भी पोर्न होता है।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!