लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस: भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 23, 2020 16:03 IST

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था लेकिन...

Open in App
ठळक मुद्देभारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया को ड्रग केस में मिली बड़ी राहत।मुंबई उच्च न्यायालय ने जमानत दी।भारती सिंह के घर से बरामद हुआ था गांजा।

मुंबई उच्च न्यायालय ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मादक पदार्थ के मामले में जमानत दी है। मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे के दौरान 86.5 ग्राम गांजा की जब्ती की थी। मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत इसे ‘कम मात्रा’ माना गया है।

बता दें कि भारती सिंह को अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार (21 नवंबर) को गिरफ्तार किया गया था। इसके एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

भारती-हर्ष को भेजा गया था 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में 

इसके अगले दिन उनके पति हर्ष लिंबाचिया की भी गिरफ्तारी हुई, जिसके बाद दोनों को मुंबई की अदालत ने चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

जमानत याचिका पर आज हुआ फैसला

भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था, जिसके बाद दोनों ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की और आज (23 नवंबर) को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी।

बॉलीवुड जगत से ड्रग्स कनेक्शन की चल रही पड़ताल

भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित सेवन की जांच कर रही है।

भारती सिंह के घर से बरामद किया गया गांजा

गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और तलाश के दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार कर लिया था।

टॅग्स :भारती सिंहद कपिल शर्मा शोसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 41 की उम्र में फिर बनीं मां!, भारती सिंह के घर फिर गूंजी बेटे की किलकारी

बॉलीवुड चुस्कीबेटे के जन्म पर भारती और हर्ष ने शेयर किया प्यारा वीडियो, नन्हें मेहमान के आने पर फैन्स लुटा रहे प्यार

बॉलीवुड चुस्की41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी भारती सिंह, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?