लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शराबी ने कहा- देश में सारा विकास शराब में ही हो रहा है, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

By अमित कुमार | Updated: May 7, 2020 15:42 IST

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के लिए फनी वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकान खुलने को लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है।

एक्टर और जबरदस्त कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नशे में धुत एक शख्स कहता है कि देश में सारा विकास शराब में ही हो रहा है। बता दें कि लॉकडाउन के तीसरे चरण शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई हैं। 

सुनील ग्रोवर ने इस शख्स का वीडियो शेयर करते हुए लिखा: "शराब की दुकानें खोलने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस और गैर सरकारी बयान।" दरअसल, वीडियो में शख्स कहता  है कि एक दिन में 4 अरब रुपये की शराब बिकी। शराब में ही तो सारा विकास हो रहा है। जो भी विकास हो रहा है शराब में ही हो रहा है।" सुनील ग्रोवर के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। भारत के हर राज्य में शराब का क्रेज लगभग एक जैसा है। भारत में तीसरी बार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया है। इस दौरान सरकार ने 4 मई से लोगों को कुछ छूट भी दी है।

थाईलैंड में भी शराब की जबरदस्त मांग

भारत की तरह थाईलैंड में भी शराब से लगे बैन को हटा लिया गया। ऐसे में वहां कि एक वाइन शॉप्स का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कुछ दिन पहले वहां का एक वीडियो शेयर किया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसुनील ग्रोवरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!