लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बिना जांच के ही एयरपोर्ट परिसर में घुस रहे थे सलमान खान, अधिकारी ने गेट पर ही रोक लिया

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2021 14:00 IST

सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो चुके हैं। टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इसमें इमरान हाशमी भी खलनायक के रूप में दिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजांज सत्यापन के लिए अधिकारी ने सलमान खान को एयरपोर्ट के गेट पर रोकासलमान खान बिना जांच कराए अंदर घुस रहे थेटाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान को एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर सीआईएसएफ अधिकारी ने सुरक्षा जांच के लिए रोकता नजर आया। अधिकारी द्वारा सलमान खान को रोके जाने का यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। 

दरअसल सलमान खान अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस रवाना हो रहे थे। वीडियो में सलमान खान को गाड़ी से उतर कर एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर जाते देखा जा सकता है। इस दौरान सलमान खान से वहां जमा पैपराजी घेर लेते हैं और तस्वीर के लिए बोलते हैं। सलमान खान कुछ सेकेंड रुकते हैं फिर आगे की तरफ बढ़ जाते हैं।

सलमान खान बढ़ते हुए एयरपोर्ट में घुसने ही वाले होते हैं कि वहां मौजूद सीआईएसएफ का एक अधिकारी उन्हें रोक लेता है और सुरक्षा जांच कराने के लिए कहता है। वहीं अधिकारी आगे बढ़ रहे पैपराजी को नियंत्रित करते हुए पीछे जाने को कहता है। विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। भयानी ने कैप्शन में लिखा, कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश जाते हुए सलमान खान।

इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं सलमान का प्रशंसक नहीं हूं, लेकिन मुझसे सबसे अच्छा तब लगा जब सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर ने सलमान खान को रोका... "सैल्यूट CISF ऑफिसर..." एक अन्य ने लिखा- प्यार, जिस तरह से CISF के व्यक्ति ने इस बुल्ले को बिना सत्यापन के अंदर जाने के लिए रोका .. हमारे जवानों से प्यार करो ..। एक यूजर ने अधिकारी की तुलना स्टार से करते हुए लिखा- सीआईएसएफ इंस्पेक्टर बहुत अच्छा दिख रहा है .. बिल्कुल किसी स्टार की तरह।

बता दें टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इसमें इमरान हाशमी भी खलनायक के रूप में दिखेंगे। अभिनेता इंस्टाग्राम पर फिल्म के लिए अपने बल्क अप लुक के वीडियो साझा करते रहे हैं।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !