लाइव न्यूज़ :

हाल ही में कंगना रनौत संग काम नहीं करने पर चिराग पासवान ने किया भगवान का शुक्रिया अदा, कहा- वो रोज मेरी क्लास लगाती

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2023 14:22 IST

कंगना के साथ 2011 की फिल्म 'मिले ना मिले हम' के बारे में बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "भगवान का शुक्र है कि मैंने उस समय कंगना के साथ यह फिल्म की थी। अगर मैंने अभी फिल्म की होती तो वह हर दिन मेरी क्लास लगाती।"

Open in App
ठळक मुद्देचिराग ने कहा कि कहा कि अगर वह अब कंगना के साथ काम करते तो वह हर दिन नेपोटिज्म को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनातीं।वह वर्तमान में बिहार के जमुई निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैं।कंगना आए दिन नेपोटिज्म के खिलाफ बोलती रहती हैं।

पटना: पूर्व अभिनेता और दिवंगत राजनेता राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने बॉलीवुड छोड़ने और पूर्णकालिक राजनेता बनने से पहले कंगना रनौत के साथ एक फिल्म में अभिनय किया था। उन्होंने हाल ही में ब्रूट इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर वह अब कंगना के साथ काम करते तो वह हर दिन नेपोटिज्म को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुनातीं। वह वर्तमान में बिहार के जमुई निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैं।

कंगना के साथ 2011 की फिल्म 'मिले ना मिले हम' के बारे में बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "भगवान का शुक्र है कि मैंने उस समय कंगना के साथ यह फिल्म की थी। अगर मैंने अभी फिल्म की होती तो वह हर दिन मेरी क्लास लगाती।" 

नेपोटिज्म के बारे में और बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "दोनों उद्योगों में लोग भाग्य का फैसला करते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसी सुपरस्टार या प्रधान मंत्री या राष्ट्रपति के बेटे हैं, अगर लोग आपको पसंद नहीं करते हैं...किसी बड़ी हस्ती के बेटे या बेटी के रूप में पैदा होना आपका सौभाग्य हो सकता है, लेकिन आपकी क्षमता नहीं।"

फिल्में छोड़ने पर क्या बोले चिराग पासवान

चिराग ने कहा कि बॉलीवुड में एक छोटे से कार्यकाल ने उन्हें यह स्पष्ट कर दिया कि वह जीवन में क्या करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि रिहर्सल करना, संवाद रटना और मेकअप करना उनके बस की बात नहीं है।

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्में क्यों छोड़ीं तो उन्होंने कहा, "मैंने बॉलीवुड नहीं छोड़ा, बल्कि इसने मुझे हटा दिया। मैं उसके लिए नहीं बना था. बड़े होने पर लोग आपको ऊंचे पायदान पर बिठाते हैं, स्कूल-कॉलेज में कहते हैं कि तुम अच्छे दिखते हो और अच्छा बोलते हो इसलिए तुम्हें कोशिश करनी चाहिए।" बता दें कि कंगना आए दिन नेपोटिज्म के खिलाफ बोलती रहती हैं।

टॅग्स :चिराग पासवानकंगना रनौतरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतमिशन बिहार पर बीजेपी?, नीतीश कुमार का “दिल्ली प्लान” तैयार, 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं जदयू प्रमुख?, 19 साल से मुख्यमंत्री?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?