लाइव न्यूज़ :

Chhichhore Movie Review: वरुण धवन ने देखी सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे', कह डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2019 14:20 IST

Chhichhore Movie Review (छिछोरे मूवी रिव्यु): फिल्म का ट्रेलर ही लोगों को काफी पसंद आया था। मस्ती और दोस्ती से भरी इस फिल्म में  सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, तुषार पांडे, नवीन पॉलिशेट्टी, ताहिर भसीन, प्रतीक बब्बर जैसे बड़े किरदार दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे'छिछोरे' फिल्म बड़े पर्दे पर 6 सितंबर को रिलीज हो रही है।सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की इस कहानी को देखकर आपको अपने कॉलेज टाइम याद आ जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे ने अपने पोस्टर और ट्रेलर से ही लोगों के दिलों में घर बना लिया था। दोस्तों की और कॉलेज लाइफ की इस कहानी को काफई प्यार मिल रहा है। बता दें यह फिल्म 6 सितम्बर को रिलीज हो रही है। मगर इसके पहले ही इसकी स्क्रीनिंग देखकर लोगों ने इसके शानदार रिव्यू दे दिए हैं। 

श्रद्धा कपूर के दोस्त और उनके को स्टार वरुण धवन ने फिल्म देखी और उस पर अपना रिएक्शन भी दे दिया है। वरुण ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर लिखा, 'कल रात छिछोरे देखी। नितेश तिवारी का बेहतरीन काम है और बेहतरीन मैसेज। आप पूरे ग्रुप के साथ घर वापिस आएंगे। इस फिल्म में मेरे तीन बहुत करीबी लोग हैं आप भी जाइए फिल्म देखकर आइए।'

वहीं मिड डे ने भी फिल्म को पांच में से चार स्टार दिए हैं। फिल्म की कहानी यारी-दोस्ती और कॉलेज लाइफ के ईर्द-गिर्द बताई जा रही है। जिसे देखकर लोग अपनी सुनहरी यादों में खो जाएंगे। कॉलेज दोस्तों के बाद कैंपस और उसकी याद को दिखाएगी यह फिल्म। वहीं नितेश तिवारी के डायरेक्शन की भी खूब सराहना हो रही है। 

फिल्म छह सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। मस्ती और दोस्ती से भरी इस फिल्म में  सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, तुषार पांडे, नवीन पॉलिशेट्टी, ताहिर भसीन, प्रतीक बब्बर जैसे बड़े किरदार दिखाई देंगे। बॉलीवुड में पहले भी कॉलेज लाइफ पर कहानियां बन चुकी हैं फिर चाहे वो कुछ कुछ होता है हो या स्टूडेंट ऑफ द ईयर अब देखना होगा छिछोरे फिल्म लोगों के दिलों को छू पाती है या नहीं। 

ट्रेलर को भी किया गया था खूब पसंद

छिछोरे फिल्म का ट्रेलर ही लोगों को काफी पसंद आया था। 2 मिनट 44 सेकेंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सुशांत सिंह राजपूत से। जो एक कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। सुशांत कहते दिखते हैं, 'पता नहीं क्या जादू है कॉलेज लाइफ में जहां अनजाने मिलते हैं और दोस्त हो जाते हैं जिंदगी भर के लिए...और ऐसे वैसे दोस्त नहीं कुत्ते दोस्त।' इसके बाद एक-एक दोस्तों को इंन्ट्रीड्यूस करवाया जाता है। अब देखना होगा सुशांत और श्रद्धा की फिल्म यह लोगों को कैसी लगती है।

टॅग्स :छिछोरे फिल्मसुशांत सिंह राजपूतश्रद्धा कपूरफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?