लाइव न्यूज़ :

Chhapaak Box Office Collection Day 8: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' पड़ी सुस्त, कमाए इतने करोड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 18, 2020 09:35 IST

छपाक बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। फिल्म ने अब तक कोई खास कमाई भी नहीं कर पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक पर्दे पर रिलीज हो गई हैछपाक पर्दे पर उस हिसाब से कमाई नहीं कर रही है जितनी उससे उम्मीद की जा रही थी

तलवार और राजी जैसी फिल्में बनाने वाली डायरेक्टर मेघना गुलजार ने एक बार फिर से पर्दे पर एक शानदार कहानी को पेश किया है। मेघना रियल स्टोरी बेस्ट छपाक फैंस के सामने लाई हैं। मेघना गुलजार की छपाक में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। यह फिल्म बाकी  बॉलीवुड फिल्मों से अलग है। फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ इमोशन्स का तड़का जबरदस्त लगाया गया है। यह फिल्म दर्शकों के अंदर एसिड अटैक सरवाइवर के दर्द को पेश करती है। 

छपाक बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है। फिल्म ने अब तक कोई खास कमाई भी नहीं कर पाई है।   'छपाक' ने शुक्रवार को 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़, सोमवार को 2.35 करोड़, मंगलवार को 2.55 करोड़, बुधवार को 2.61 करोड़ रुपये और गुरुवार को 2.55 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि शुरुआती अनुमान के मुताबिक, छपाक ने शुक्रवार को लगभग 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

 बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा करिश्मा नहीं कर सकी है लेकिन फिल्म धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर अपना सफर जारी रखे हुए हैं। छपाक को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म की  रफ्तार समय के सुस्त पड़ती जा रही है। दीपिका पादुकोण की  फिल्म ने पिछले आठ दिन में लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म की कहानी

छपाक की कहानी मालती (दीपिका पादुकोण) नाम की लड़की की जिंदगी पर आधारित है। मालती को एक शख्स शादी के लिए प्रपोज करता है जिसके लिए वो इंकार कर देती है, जिसके बाद वो शख्स मालती पर एसिड से हमला करता है। इसके बाद मालती की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद हालातों के कारण मालती नौकरी की तलाश में जुट जाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमोल (विक्रांत मैसी) से होती है। जो पत्रकार से साथ समाजसेवक हो चुका है और एक एनजीओ चलाता है। 

अमोल एसिड अटैक पीड़ितों का इलाज करवाता है और उनके लिए लड़ता है। मालती भी इस एनजीओ से जुड़ जाती है। साथ ही खुद के खिलाफ हुए हमले पर आवाज उठाती है।वह तेज़ाब बैन कराने के लिए कानून में बदलाव की भी मांग करती है। मालती 12वीं क्लास में थी जब उसको एक लड़ता प्रपोज करता है उसके मना करने पर एक दिन रास्ते पर वह मालती पर तेजाब फेक देता है। इसके बाद मालती सफर कैसा है कितने संघर्ष से भरा है इसको देखने के लिए आपको थिएटर जाना पड़ेगा।  

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनछपाक मूवीदीपिका पादुकोणविक्रांस मैसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल