लाइव न्यूज़ :

Chhapaak Box Office Collection Day 1: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की शानदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 10:45 IST

छपाक फिल्म के एक किरदार को लेकर काफी झूठ भी फैलाया गया था। हालांकि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद लोगों ने झूठ फैलाने वालों को फिल्म की हकीकत भी बताया।

Open in App
ठळक मुद्देछपाक में दीपिका पादुकोण ने बहुत ही मजबूती के साथ एसिड अटैक पीड़िता मालती के कैरेक्टर को परदे पर जिया है। मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी)।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक छपाक फिल्म ने पहले दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस हिसाब से 'छपाक' की यह बेहतरीन शुरुआत है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीकेंड शनिवार और रविवार को यह फिल्म और भी शादार कमाई करेगी। 

छपाक फिल्म में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। लोग उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। छपाक फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जाता है। छपाक की कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण की है। जो एसिड अटैक पीड़िता है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है। 

मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी)। फिल्म की कहानी मालती के संघर्ष और इच्छाशक्ति की ओर इशारा करती है। इस तरह मेघना गुलजार ने पूरी कहानी को कहीं भी उपदेशात्मक नहीं होने दिया है। यही बात 'छपाक' की खासियत भी बनकर उभरती है।

छपाक में दीपिका पादुकोण ने बहुत ही मजबूती के साथ मालती के कैरेक्टर को परदे पर जिया है। और मालती की जिंदगी की हर बारीकी को पकड़ने की कोशिश की है। फिर वह चाहे मालती का दर्द हो, खुशी हो या कोर्ट कचहरी या जिंदगी की जंग हो, हर मोर्चे पर दीपिका पादुकोण ने दिल जीता है। विक्रांत मैसी ने भी सधी हुई एक्टिंग के जरिये दीपिका पादुकोण का अच्छा साथ दिया है।

इस फिल्म के एक किरदार को लेकर काफी झूठ भी फैलाया गया था। हालांकि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद लोगों ने झूठ फैलाने वालों को फिल्म की हकीकत भी बताया। दरअसल सोशल मीडिया में लोगों ने ये झूठ फैलाना शुरू कर दिया कि दीपिका की फ़िल्म 'छपाक' में एसिड हमलावर का धर्म बदलकर हिंदू नाम राजेश रख दिया गया है। उसे मुसलमान की जगह हिन्दू दिखाया गया है। बाद में फिल्म देखने वालों ने सच उजागर करते हुए बताया कि एसिड अटैकर हिन्दू नहीं मुसलमान ही है और उसका नाम राजेश नहीं बशीर खान है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि छपाक को कुल कितनी स्क्रीन्स मिली हैं। छपाक को भारत में 1700 स्क्रीन्स और विदेशों में 460 स्क्रीन्स मिली हैं। मतलब कुल 2160 स्क्रीन मिली हैं।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल