चेतन भगत बीते कई दिनों से लगातार ट्वीट कर रहे हैं। देश की मौजूद हालात को लेकर चेतन भगत ने एक बार फिर से ट्वीट किया है। जो जमकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने इस तरह भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर ट्वीट किया है और चिंता जताई है।
दिल्ली में हुई इस हिंसा को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस मुद्दे पर चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। चेतन ने ट्वीट के जरिए अर्थव्यवस्था पर निशाना साधा है।
चेतन भगत ने ट्वीट करके लिखा है कि कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है, ग्लोबल मांगों पर भी असर हो रहा है। भारत पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था से जूझ रहा है जिससे उबरना मुश्किल होगा। जॉब ग्रोथ पर लगातार इसका असर हो रहा है, तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन हे हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम।
चेतन भगत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इससे पहले हाल ही में चेतन ने दिल्ली हिंसा पर ट्वीट किया था।उन्होंने लिखा था, भारत 1947 में, हिंदू मुस्लिम, हिंदू मुस्लिम। वहीं, दुनिया, चांद पर पहुंच गई, कंप्यूटर, इंटरनेट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, सेलफोन, स्मार्टफोन और ऐप्स बना लिए, लेकिन भारत 2020 में भी हिंदू मुस्लिम और हिंदू मुस्लिम पर अटका हुआ है।