लाइव न्यूज़ :

छठ महापर्व के पहले अम्रपाली दुबे ने शेयर किया वीडियो, लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

By वैशाली कुमारी | Updated: October 29, 2021 15:30 IST

छठ के मौके पर भोजपुरी गाने ना रिलीज हो ऐसा हो सकता है क्या? मूलतः बिहार का बहुत प्रसिद्ध त्योहार छठ अपने साथ ढेर सारे भोजपुरी गानों की बयार भी लाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वांचल के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में एक छठ महापर्व की काफी मान्यता हैअपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में जय छठी मईया लिखा है

पूर्वांचल के छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं ऐसे में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित दिल्ली तक इसकी गूंज दिखती है। छठ के मौके पर भोजपुरी गाने ना रिलीज हो ऐसा हो सकता है क्या? मूलतः बिहार का बहुत प्रसिद्ध त्योहार छठ अपने साथ ढेर सारे भोजपुरी गानों की बयार भी लाता है।  इस त्योहारी मौसम का फायदा उठाते हुए भोजीवुड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छठी मइया का गीत गाते दिख रही हैं। उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

पूर्वांचल के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में एक छठ महापर्व की काफी मान्यता है, जिसकी तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस दौरान छठी मइया के गीत गाए जाते हैं और चारों तरफ का माहौल भक्तिमय हो जाता हैं। इस खास मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के गाने ने खूब धूम मचा रखी है, सोशल मीडिया पर इस गाने की क्लिप खूब शेयर की जा रही हैं। खास बात ये की आम्रपाली ने खुद इस क्लिप को शेयर किया है।

अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में जय छठी मईया लिखा है। इस गीत को गाते हुए आम्रपाली पर्व के खास पकवान ठोकवा बना रही हैं। उनके साथ और भी कई महिलाएं बैठी हैं, जो इस गीत को गा रही हैं। इस वीडियो में आम्रपाली बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, उन्होने लाल रंग की साड़ी पहनी हैं, जिसके साथ उन्होंने गले में चोकर और कान में झुमके पहने हुए हैं।

आम्रपाली की ये पोस्ट फैंस को खूब पसंद आ रही हैं, फैंस इस पोस्ट के माध्यम से छठी मइया को प्रणाम कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट के ऊपर उनके फैंस तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं, कोई दिल वाला इमोजी भेज रहा तो कोई फायर वाला। कुछ भी हो लेकिन इस गाने में आम्रपाली दुबे काफी खूबसूरत लग रही हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस अपना रिएक्शन देना नहीं भूल रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली आम्रपाली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें 2.2 मिलियन लोग फोलो करते हैं जो उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। आम्रपाली के आगे के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आम्रपाली जल्द ही भोजपुरी फिल्म आशिकी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट खेसारी लाल यादव नजर आएंगे।

टॅग्स :आम्रपाली दुबेभोजपुरी सोंगभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?