लाइव न्यूज़ :

Trailer: फिल्म 'चंडीगढ़ कर आशिकी' का ट्रेलर रिलीज, गजब के ट्रांसफॉर्मेशन में नजर आए आयुष्मान, देखें ट्रेलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2021 16:21 IST

यह फिल्म इसी साल 10 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक कपूर द्वारा निर्देश किया गया है। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में एक वेट लिफ्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं आयुष्मान खुरानालोगों को पसंद आ रही है वाणी कपूर और आयुष्मान की केमेस्ट्री

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की अपकमिंग मूवी 'चंडीगढ़ कर आशिकी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में दोनों की फ्रेश कमेस्ट्री नजर आ रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक वेट लिफ्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया है वह देखते ही बन रहा है। वहीं वाणी कपूर एक जुंबा टीचर की भूमिका में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक कपूर द्वारा निर्देश किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर शेयर किया है।

लोगों को पसंद आ रहा है फिल्म का ट्रेलर

दर्शकों को आयुष्मान और वाणी की नई फिल्म का ट्रेलर पसंद आ रहा है। लोग उनकी जोड़ी को पसंद कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को अब तक लाखों व्यूज मिल गए हैं। फिल्म को टी-सीरीज और गाय इन द स्काई पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। इस फिल्म के जरिए पहली बार आयुष्मान और वाणी एक साथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को पिछले साल कोरोना काल में शूट किया गया था। कोरोना काल में शूटिंग पूरी करने वाली ये पहली भारतीय फिल्म थी।

फैंस को रहेगा फिल्म का इंतजार

आयुष्मान खुराना एक कमाल के एक्टर हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से बॉलीवुड में एक शानदार अभिनेता के रूप में पहचान बनाई है। वहीं वाणी कपूर भी युवा दिलों की धड़कन हैं। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए कमाल का अनुभव रहने वाला है। दोनों के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।  

टॅग्स :आयुष्मान खुरानाबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!