लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: CBI कर रही सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से पूछताछ, दोनों के बयानों में दिख रहा है​ काफी अंतर

By अमित कुमार | Updated: August 23, 2020 12:19 IST

सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। सुशांत के चचेरे भाई ने सिद्धार्थ पिठानी इस मामले में हाथ होने पर शक जताया था।

Open in App
ठळक मुद्दे इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले में कई अहम लोगों से पूछताछ की थी।सिद्धार्थ पिठान के गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद अब कुक नीरज को भी सीबीआई ने गेस्ट हाउस बुला लिया है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में आज यानी रविवार को कई खुलासे हो सकते हैं। जांच की तीसरे दिन अब रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से उनके घर पर सीबीआई  पूछताछ कर सकती है। इससे पहले रविवार सुबह डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ की। यह पूछताछ अभी भी जारी है। 

सिद्धार्थ पिठान के गेस्ट हाउस पहुंचने के बाद अब कुक नीरज को भी सीबीआई ने गेस्ट हाउस बुला लिया है। सूत्रों की मानें तो दोनों को आमने-सामने बिठाकर अब पूछताछ चल रही है। इस दौरान दोनों के बयानों में काफी अंतर भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले पिछले दो दिनों में जिस तरह से सीबीआई ने सुशांत के स्टाफ और दोस्तों से पूछताछ की थी। 

शक के घेरे में सुशांत के दोस्त संदीप सिंह

इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले में कई अहम लोगों से पूछताछ की है और अहम दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए हैं। लेकिन इसके बाद भी लगातार इस केस को लेकर नए नए खुलासे होते जा रहे हैं। हाल ही में एक चश्मदीद के खुलासे के बाद सुशांत के दोस्त संदीप सिंह भी शक के घेरे में आ गए हैं। एक चश्मदीद ने फिल्म प्रोड्यूसर और सुशांत के दोस्त संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें इस केस का 'मास्टरमाइंड' बता दिया।

वकील ने लगाया है सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह का कहना है कि रिया चक्रवर्ती का मुर्दाघर जाना बहुत ही संदेहास्पद है क्योंकि सुशांत की मौत के दिन उनका सुशांत के साथ कोई रिश्ता नहीं था। मुंबई पुलिस को जवाब देना होगा कि उन्होंने उसे पोस्टमॉर्टम से पहले कैसे प्रवेश करने दिया। वहां पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ की संभावना है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!