लाइव न्यूज़ :

फैन्स को मिला संजू का पहला झटका, इन अहम सीन्स पर लगी कैंची

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 29, 2018 10:25 IST

रणबीर कपूर स्टारर संजू आज रिलीज़ हो गई है। लेकिन फिल्म रिलीज से एक दिन पहले, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को एक झटका दे ही दिया है।

Open in App

मुंबई, 29 जून:  रणबीर कपूर स्टारर संजू आज रिलीज़ हो गई है। लेकिन फिल्म रिलीज से एक दिन पहले, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को एक झटका दे ही दिया है। फिल्म पर दो लोगों ने केस किया था। पहला मुद्दा था फिल्म में सेक्स वर्कर की बेइज़्जती का। वहीं दूसरा मामला था संजय दत्त की जेल में लैट्रीन के जाम होने के कारण, गंदा पानी वापस बैरक में आना और संजय दत्त का परेशान होना। ये दोनों ही सीन्स में रणबीर खासा शानदार लग रहे थे।

 लेकिन अब ये दोनों ही सीन फिल्म के सबसे अहम हैं, जो सबसे बेहतरीन सीन में से एक होगा। लेकिन अब अचानक सेंसर बोर्ड के आदेश पर ये सीन फिल्म से काट दिया गया है और माना जा रहा है कि ये गैर जरूरी था और इस सीन के काटने से फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हांलाकि कहा जा रहा है कि ये सीन संजय के जीवन के असली ही कहे जा रहे हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी की मानें तो 1993 में बारिश के दौरान संजय के साथ सच में ये हुआ था। 

रणबीर का अभिनय

के ट्रेलर से पता चल रहा है कि इस फिल्म में रणबीर कपूर ने काफी मेहनत की है। उनकी मेहनत को सराहा भी जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर में मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म देखने के बाद सभी ने रणबीर के काम को सराहा है, लोगों का कहना है कि रणबीर का काम अवॉर्ड विनिंग है। वहीं राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ हो रही है।

स्टार्स की एक्टिंग

रणबीर कपूर के साथ साथ परेश रावल और विकी कौशल की भी काफी तारीफ हो रही है। नरगिस का किरदार निभा रहीं मनीषा ने भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है। नरगिस के अंतिम समय के सीन को इतनी सफाई से किया है कि फैंस उस सीन को देखकर इमोशनल हो सकते हैं। वहीं, राजकुमार हिरानी के निर्देशन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इमोशनल ड्रामा बनाने में माहिर हैं और शायद ही कोई उन तक पहुंच सकता है।

टॅग्स :संजुसंजय दत्तरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल