लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले मुसीबतों में घिरी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', बिहार में अनुपम समेत 14 के खिलाफ केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2019 11:13 IST

अनुपम खेर की आगामी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ तभी से ये विवादों में घिरा है।

Open in App

अनुपम खेर की आगामी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ तभी से ये विवादों में घिरा है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म में अनुपम खेर, डॉ. मनमोहन सिंह के रोल में हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद से कांग्रेस और बीजेपी के बीच भी वाद विवाद देखने को मिल रहा है। 

इसी बीच फिल्म एक नए विवाद में घिरती नजर आ रही है।  इस फिल्म के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर के कोर्ट में केस दर्ज कराया गया है। इस मामले में याचिकाकर्ता ने अभिनेता अनुपम खेर, अक्षय खन्ना, फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर समेत 14 लोगों पर केस दर्ज कराया है। याचिका में आरोप लगाया गया कि फिल्म में कई हस्तियों की इमेज खराब दिखाई गई है।  याचिकाकर्ता सुधीर कुमार ओझा का कहना है दोनों अभिनेताओं ने मनमोहन सिंह और संजय बारू की छवि बिगाड़ी है और इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। उन्होंने कहा है कि इसके अलावा फिल्म के जरिए सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की छवि भी धूमिल हो सकती है।

अनुपम ने किया था ट्वीट

हाल ही में अनुपम खेर ने फिल्म को लेकर चिंता जाहिर की थी। उनका कहना था कि मूवी का ट्रेलर ट्रेंड में है, लेकिन फैंस की शिकायत की कि ये यूट्यूब पर नजर नहीं आ रहा ।  

उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि डियर यूट्यूब, मुझे फोन और मैसेज आ रहे हैं कि देश के कई हिस्सों में यूट्यूब पर  द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर ट्रेलर टाइप करने पर सर्च में कुछ नहीं दिख रहा है या फिर ट्रेलर 50वें स्थान पर है। हम नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे थे। कृपया मदद करें। हालांकि अभी यूट्यूब पर ट्रेलर 18वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा। इसके साथ ही उन्होंने फैंस द्वारा भेजे गए कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।

बता दें, मूवी के ट्रेलर को खबर लिखे जाने तक 39,334,104 व्यूज मिले हैं। इसे 11 जनवरी को रिलीज किया जाना है. इसमें अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन माथुर, बिपिन शर्मा, दिव्या सेठी लीड रोल में हैं। इसे विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। संजय बारू का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है।

टॅग्स :द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टरअनुपम खेरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?