लाइव न्यूज़ :

कोरोना का कहर, कैंसिल हो सकता है कान फिल्म फेस्टिवल 2020

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 14, 2020 08:11 IST

कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुका है। धीरे-धीरे करके ये पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है और इसके फैलने का डर हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के कहर के चलते इस साल कान फिल्म फेस्टिवल पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है. फेस्टिवल के प्रेसिडेंट पियरे लेसर ने माना कि यदि हालात अधिक बिगड़ जाते हैं तो यह इवेंट इस साल कैंसल किया जा सकता है

कोरोना के कहर के चलते इस साल कान फिल्म फेस्टिवल पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है. इस फेस्टिवल के प्रेसिडेंट पियरे लेसर ने माना कि यदि हालात अधिक बिगड़ जाते हैं तो यह इवेंट इस साल कैंसल किया जा सकता है.

हालांकि, अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. कोरोना जिस तरह से पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है, उसे देखते हुए कई फिल्मों की शूटिंग रद्द की जा रही है. इसी वजह से इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से इस मोस्ट अवेटेड फिल्म फेस्टिवल के टलने की भी उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि 73वां कान फिल्म फेस्टिवल 12 से 23 मई 2020 तक आयोजित है. इस फेस्टिवल में दुनियाभर के फिल्मी सितारों समेत लगभग 40 हजार लोग पहुंचते हैं.

कुछ दिनों पहले ही फ्रांस सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर उठाए गए कदमों के तहत 1000 से ज्यादा लोगों के जमावड़े पर रोक लगा दी है. ऐसे में इस इवेंट के पोस्टपोन होने या कैंसल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. यदि यह फेस्टिवल कैंसल होता है तो ऐसा तीसरी बार होगा. इससे पहले 1948 और 1950 में भी यह कैंसल हो चुका है.

टॅग्स :कान फिल्म फेस्टिवलहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?