लाइव न्यूज़ :

मिस्टर इंडिया के सेट पर सख्त थे 'कैलेंडर', अहमद खान ने सुनाया सतीश कौशिक का किस्सा

By शिवेंद्र राय | Updated: March 10, 2023 20:01 IST

शेखर कपूर निर्देशित और अनिल कपूर अभिनित मिस्टर इंडिया में अहमद खान ने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। सतीश कौशिक इस फिल्म में चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने फिल्म में कैलेंडर की भूमिका निभाई थी जो कि एक अनाथालय में रसोइयें का किरदार था। सतीश कौशिक को आज भी कैलेंडर की भूमिका के लिए याद किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गयाकोरियोग्रफर अहमद खान ने सुनाया मिस्टर इंडिया के सेट का किस्सामिस्टर इंडिया में अहमद खान बाल कलाकार की भूमिका में थे

नई दिल्ली: अभिनेता और फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके साथ काम कर चुके लोग उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उनके साथ बिताए यादगार पल साझा कर रहे हैं। अब डायरेक्टर और कोरियोग्राफर अहमद खान ने भी सतीश कौशिक के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। मिस्टर इंडिया से कौशिक के प्रतिष्ठित चरित्र कैलेंडर को याद करते हुए, अहमद ने याद किया कि कैसे वह दिवंगत अभिनेता से पहली बार मिले थे।

पिंकविला से बातचीत करते हुए अहमद खान ने दिवंगत सतीश कौशिक के बारे में कहा,  "कैलेंडर नाम उनके साथ रहता था और उनके साथ चला गया और कोई अन्य चरित्र इसे प्रतिस्थापित नहीं कर सकता है। वह शूटिंग के दौरान हमारे साथ बहुत सख्त थे, लेकिन वह हमें सबसे ज्यादा प्यार करते थे।  आज भी मुझे अपना डायलॉग याद है 'कैलेंडर खाना दो', मेरे घर पर भी जब मेरी पत्नी मुझे खाना नहीं देती है, तो मैं उस डायलॉग का इस्तेमाल करता हूं।"

बता दें कि  शेखर कपूर निर्देशित और अनिल कपूर अभिनित मिस्टर इंडिया में अहमद खान ने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। सतीश कौशिक इस फिल्म में चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर थे। उन्होंने फिल्म में कैलेंडर की भूमिका निभाई थी जो कि एक अनाथालय में रसोइयें का किरदार था। सतीश कौशिक को आज भी कैलेंडर की भूमिका के लिए याद किया जाता है।

अहमद खान ने फिल्म के सेट का किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे सतीश कौशिक कोरियोग्राफर सरोज खान को बता रहे थे कि हवा हवाई गाने के दौरान और क्या-क्या कर सकते हैं। अहमद खान ने बताया कि उन्हें सतीश कौशिक को सरोज खान को कोरियोग्राफी के बारे में बताते हुए देखकर अजीब लगा क्योंकि उन्हें लगता था कि वह सिर्फ कलाकार हैं। अहमद को बाद में पता चला कि सतीश कौशिक फिल्म के चीफ असिस्टेंस डायरेक्टर भी हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारसरोज खानअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!