लाइव न्यूज़ :

12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप पर मौत की सजा वाले विधेयक को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 18, 2018 19:31 IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने वाले दोषियों को मृत्युदंड प्रदान करने वाले बिल को मंजूरी दे दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप करने वाले दोषियों को मृत्युदंड प्रदान करने वाले बिल को मंजूरी दे दी है। खबर के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए इस बिल को इस बार के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। हाल ही में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि इस बिल को पीएम मोदी की अध्यक्ष वाली बैछत में पास कर दिया गया है।

 कठुआ गैंगरेप जैसी घटनाओं के बाग अगर 12 से कम उम्र बच्ची के साथ रेप  किया जाता है तो मौत की सजा की बात बिल में कही गई है।  बलात्कार और हत्या के बाद जल्द आपराधिक कानून (संशोधन) अध्यादेश को प्रतिस्थापित करेगा। उन्नाव गैंगरेप को भी ध्यान में रखते हुए बिल में सजा के कड़े प्रावधान पेश किए किए हैं, ताकि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जा सके। 12 से कम उम्र की बच्चियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जीवनभर कारावास  की सजा के साथ फांसी का रुप हो।

कहा जा रहा है कि इस बिल में  12 साल से कम उम्र के लड़कियों के बलात्कारियों के लिए मौत की सजा दी गई है। बिल के मुताबिक, 16 साल से कम उम्र की लड़की के बलात्कार के मामले में न्यूनतम सजा 10 साल से 20 साल तक बढ़ी है। जो अब आजावीन कारावास में बदल गई है। ऐसे में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसको आजीवन  कारावास की सजा भुगतनी होगी। अगर 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ गैंगरेप किया जाता है तो मौत की सजा हो सकती है। 

वहीं इस बिल में रेप के बाद जांच की प्रक्रिया को तेज से करने की बात को भी पेश किया गया है। इतना ही नहीं बिल के मुताबिक अगर किसी नाबालिग बच्ची के साथ इस तरह की घटनाओं को किया जाता है तो बेल का कोई प्रावधान भी नहीं होगा। वहीं, 16 साल से कम उम्र की लड़की के बलात्कार के मामले में जमानत आवेदन का फैसला करने से पहले एक सरकारी अभियोजक और पीड़ित के प्रतिनिधि को 15 दिनों का नोटिस देना होगा। ऐसे में अब इस बिल के संसद में पास होने पर हर किसी की निगागें टिकी हैं। 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादरेपसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?